कांग्रेस नेता नाना पटोले ने एक बार फिर प्रधानमंत्री को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- जिसकी पत्नी भाग जाती है उसे कहते हैं मोदी

Ruckus in Maharashtra over Nana Patole's statement, letter written to Sonia Gandhi by BJP leader
File
Published on: 
Updated on: 

नाशिक : पिछले कई दिनों से विवादित बयान देकर राजनीति (Politics) में भूचाल लाने वाले कांग्रेस (Congress) के प्रदेशाध्यक्ष (State President) नाना पटोले (Nana Patole) की एक बार फिर से जुबान फिसल गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिसकी बीवी नहीं संभलती है उसका नाम मोदी है। इस बयान के साथ ही उन्होंने नए विवाद को जन्म दे दिया है।

पटोले नाशिक जिले के इगतपुरी में चल रहे कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के समापन में शामिल हुए थे। लेकिन इस शिबिर के खत्म होते होते उन्होंने एक नए विवाद को जन्म दे दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हमारा मुख्य शत्रु है। ऐसे में आने वाले दिनों में पटोले के खिलाफ एक बार फिर से भाजपा लामबंद हो सकती है।

इससे पहले भी दिया था विवादित बयान

इससे कुछ दिन पहले ही पटोले ने नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। उन्होंने कहा था कि मैं मोदी को मार भी सकता हूं, गाली भी दे सकता हूं। मैंने इतने सालों तक राजनीति की लेकिन एक स्कूल भी नहीं है। एक ठेकेदारी नहीं ली। जो सामने आए उसकी मदद की। अगर मोदी मेरे खिलाफ प्रचार करने आए तो मोदी को मार भी सकता हूं, गाली भी दे सकता है।

सफाई हजम नहीं हुई

अपने बयान पर सफाई देते हुए भी उन्होंने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में चुनाव हो रहा है। हमारे क्षेत्र में मोदी नाम का एक गुंडा है। उसकी शिकायत गांव वाले कर रहे थे। तब मैंने लोगों से कहा था कि आप घबराए नहीं मैं आपके साथ हूं और मुझे किसी से घबराने की जरूरत नहीं है। उस पर मैंने बयान दिया था प्रधानमंत्री को लेकर बयान नहीं दिया। मैंने कहीं भी भाषण में ये बात नहीं कही है। गांव के लोग गुंडे की शिकायत कर रहे थे और मैं उन्हें आश्वस्त कर रहा था। मोदी नाम का गुंडा है उसी के बारे में बोल रहा था।

भाजपा हमारा मुख्य दुश्मन

इगतपुरी में पटोले ने कहा कि गुंडों को सब गुंडे नजर आते है। भाजपा की हालत अब खराब हो चुकी है। लोग भाजपा पर हंस रहे है। जिनकी पत्नी भाग गई उसे मोदी बता रहे है। इसके बाद अब और क्या बचा है। यह कहते हुए उन्होंने पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल जैसे नेता पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना की कई वर्षों तक मुंबई महानगरपालिका में सत्ता रही है। भाजपा हमारा मुख्य शत्रु है। इसलिए हमारा वैसा ही रुख और रणनीति रहेगा। लेकिन इस बयान के बाद आने वाले दिनों में राजनीति की आग भड़कने की संभावना है।