-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- City Colleges Open After School Students With Complete Vaccinations Are Allowed
स्कूल के बाद खुले शहर के कॉलेज, कंप्लीट वैक्सीनेशन वाले छात्रों को मिली अनुमती
- Written By: दिपक.पांडे

नाशिक. आठवीं से बारहवीं तक के स्कूल (School) खुलने के बाद अब बुधवार 20 अक्टूबर से राज्य भर में कॉलेज (College) के दरवाजे भी खोल दिए गए हैं। राज्य (State) के कई भागों में इसकी तैयारियां पिछले कुछ दिनों से चल रही थीं। लेकिन विद्यार्थियों के लिए एक शर्त रखी गई है। जिन विद्यार्थियों (Students) ने वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई है उन्हें क्लास में बैठने की अनुमति दी गई है। व
हीं कॉलेजों द्वारा सर्वे किए जाने के बाद पता चला है कि सिर्फ 20 फीसदी विद्यार्थियों ने ही अब तक वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई है। तो कॉलेज क्या सिर्फ इन 20 फीसदी विद्यार्थियों के लिए खोले जा रहे हैं? 80 फीसदी विद्यार्थियों के लिए क्या सोचा जा रहा है? खैर, इन बातों को नजरंदाज कर कॉलेज को विद्यार्थियों के स्वागत में चकाचक चमकाया गया है। सैनिटाइजेशन का काम नाशिक शहर के हर कॉलेज में किया गया है। डेढ़ सालों से भी अधिक समय से बंद पड़े कॉलेजों की सफाई अच्छी तरह पूरी करके पहले की तरह बना दिया गया है। छात्र कॉलेज के कमरों में पहुंचते की खुश दिखाई दिए।
सम्बंधित ख़बरें
मटन के साथ खाया दही, बुजुर्ग महिला की मौत और पति आईसीयू में भर्ती, नासिक के आखतवाडे गांव में मचा हड़कंप
Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
जीतते ही गोकुल गीते को एकनाथ शिंदे का बुलावा; नासिक भेजा जा रहा है विशेष विमान, दोपहर बाद मुंबई में बड़ी हलचल
नासिक में BAFNA ज्वेलर्स पर बैंक को गुमराह करने का आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर TJSB बैंक से लिया करोड़ों का कर्ज
दोनों डोज ले चुके छात्र ही आए कॉलेज
नाशिक शहर और आस पास के इलाकों में आठवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन माध्यम से भी शुरू है। इन्हीं विद्यार्थियों के अनुभवों के आधार पर शिक्षा विभाग और पुणे विश्वविद्यालय की ओर से अब कॉलेजों में भी क्लासेस शुरू करने का आदेश दिया गया है। इसके लिए कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। कॉलेज में आने वाले सभी विद्यार्थियों की टेस्टिंग, फीवर की जांच, चेहरे पर मास्क, सैनिटाइजिंग और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन सख्ती से करवाए जाने का कॉलेज प्रशासन को आदेश दिया गया है। इन सभी उपायों के साथ वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके विद्यार्थियों को क्लास करने की इजाजत दी गई है।
सिर्फ 20 फीसदी विद्यार्थियों का ही हुआ है पूर्ण टीकाकरण
राज्य सरकार की अनुमती पर कॉलेज शुरु कर दिए गए है। नाशिक के कॉलेजों में नियम अनुसार दोनों डोज लेने वाले छात्रों को ही कॉलेज में आने की अनुमती दी गई। एक सर्वे के अनुसार शहर और जिले में केवल 20 फीसदी विद्यार्थियों का ही कंप्लीट वैक्सीनेशन हुआ है। कुल 50 फीसदी विद्यार्थियों ने सिर्फ वैक्सीन की एक डोज ही ली हुई है। 30 फीसदी विद्यार्थियों ने तो वैक्सीन की एक डोज भी नहीं ली है। यही वजह है कि ज्यादातर कॉलेज प्रशासन ने यह फैसला किया है कि क्लासेस फिलहाल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से जारी रखी जाएंगी। कॉलेज की कैंटीन फिलहाल बंद ही रहेंगी। सवाल यहां यह खड़ा हो रहा है कि 18 साल से कम उम्र के विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन तो अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन आठवीं से बारहवीं तक के स्कूल खोले जा चुके हैं। ऐसे में 18 से अधिक उम्र के कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लेने की शर्त क्यों रखी जा रही है? फिलहाल कॉलेज खुल गए हैं लेकिन सवाल अपनी जगह कायम है।
City colleges open after school students with complete vaccinations are allowed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Jul 02, 2026 | 06:54 AMहोटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
Jul 02, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 2 जुलाई: मुंबई में भारी बारिश का कहर, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति
Jul 02, 2026 | 06:42 AMJio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














