-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Burden Of Encroachment On The Road Connecting The Airport
हवाई अड्डे को जोड़ने वाले मार्ग पर अतिक्रमण का बोझ
- Written By: अमन दुबे

वणी : नाशिक हवाई अड्डा (Nashik Airport) को जोड़ने वाले मार्ग की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अनावश्यक डिवाइडर (Unnecessary Dividers) दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। इस मार्ग पर जगह-जगह पर अतिक्रमण (Encroachment) होने की वजह से इसे दुर्घटना मार्ग (Accident Road) कहा जाने लगा है। इस रास्ते पर दुकानें लगने से यहां के खरीदारों की भीड़ सदैव लगी रहती है। इस भीड़ के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित तो होता ही है, साथ ही यह दुर्घटना का कारण भी बनता है। इस रास्ते को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने और हादसों न होने की दृष्टि से संबंधित विभाग के अधिकारियों (Authorities) की ओर से कारगर कदम न उठाए जाने की वजह से यह सड़क अतिक्रमण के बोझ तले दबी हुई है। इस मार्ग पर अतिक्रमण की संख्या हर दिन बढ़ती ही चली जा रही है और जैसे-जैसे अतिक्रमण बढ़ रहे है इस रास्ते की समस्या भी बढ़ती चली जा रही है।
संबंधित विभाग को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती
हवाई अड्डे की सड़क वाहन चालकों के लिए नित नई समस्याएं खड़ी कर रही है। इस रास्ते से गुजरते समय मोटरसाइकिल चालकों का कुत्तों से सामना होता है। ये कुत्ते बहुत देर तक वाहन चालकों का पीछा करते रहते हैं। बहुत से मोटरसाइकिल चालकों को यहां के कुत्तों ने स्थायी रूप से विकलांग भी बना दिया है। संबंधित विभाग को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। सड़क के किनारे खुली जगह में बैठने की बजाय डामर की सड़क पर दुकानें लगाई जाती हैं। दुकानें सड़क से कितनी दूर होनी चाहिए, इस बारे में कोई नियम न होने की वजह से जिसकी जहां इच्छा होती है, वह वहां दुकान लगाकर बैठ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
नए टर्मिनल का भूमिपूजन, ओझर एयरपोर्ट विस्तार से नासिक को नई उड़ान: फडणवीस
नाशिक वालें के लिए अच्छी खबर, अब सीधे दिल्ली की कर सकेंगे हवाई यात्रा, आज से शुरू हुई उड़ान
नाशिक एयरपोर्ट से उड़ानों की बहार, जयपुर और हैदराबाद सेवा फिर शुरू, दिल्ली के लिए करना होगा इंतजार
नासिक कुंभ मेले से पहले शिरडी हवाई अड्डे का काम हो पुरा: CM फडणवीस के निर्देश
कई मंत्री इस सड़क से गुजरते हैं
एयरपोर्ट पर हर दिन वीआईपी नागरिक आते हैं और जाते हैं। कई मंत्री इस सड़क से गुजरते हैं, लेकिन किसी की भी नज़र इस ओर नहीं जाती। संबंधित विभाग हवाई अड्डे की सड़क को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए कारगर कदम उठाए ताकि यह सड़क अतिक्रमण और दुर्घटना मुक्त हो सके। चौफुली नंबर 17 पर सब्जी की दुकान के साथ ही मछली और चिकन की दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां बड़ी संख्या में कुत्ते भी घूमते रहते हैं। जानोरी-चौफुली में कबाड़ की दुकान के कारण जहां गांव की सुंदरता खो गई है, वहीं कबाड़ धातु के दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। एयरपोर्ट से दसवीं मील तक की सड़क पर सदैव भीड़-भाड़ रहने से एयरपोर्ट क्षेत्र असुरक्षित हो गया है, बावजूद इसके इसकी ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के बावजूद संबंधित विभाग कुंभकर्णी नींद सो रहा है।
एक तरफ सब्जी की दुकान है तो दूसरी तरफ मछली और चिकन की दुकान है। यहां हमेशा भीड़ रहती है। यहां आवारा कुत्ते भी घूमते रहते हैं। संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान दे। : वसंत भासरे, (एक्सीडेंटल व्हीकल ओनर, जानोरी)
Burden of encroachment on the road connecting the airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














