मनमाड-लासलगांव मार्ग पर युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Brutal murder of youth on Manmad-Lasalgaon road, police engaged in investigation
Updated on

चांदवड़ : मनमाड शहर (Manmad City) से नजदीक मनमाड-लासलगांव (Manmad-Lasalgaon) रोड पर युवक की घावकर निर्मम हत्या (Brutal Murder) करने की घटना सामने आई है। मृतक (Deceased) युवक का नाम अनिल अहिरे (32) है। इस घटना से परिसर में सनसनी फैली। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों (Police Officers) ने डॉग स्क्वाड की मदद से जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द जल्द से गिरफ्तार (Arrest) करने की बात पुलिस उपाधीक्षक समीर सिंग सालवे ने कहा है।

मनमाड लासलगांव मार्ग पर एक शव पड़ा होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक समीर सिंग सालवे, पुलिस निरीक्षक समीर बावरकर, सहायक निरीक्षक प्रल्हाद गीते, गजानन राठोड, हरिश्चंद्र पालवी, अशोक पवार, नरेश सौंदाणे, उत्तम गोसावी, मुदस्सर शेख, गणेश नरवटे, संदीप झालटे, खैरनार, रणजित चव्हाण ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

इस दौरान खून से लथपथ स्थिति में पड़ा हुआ एक युवक का शव मिला। इसके शरीर पर अनेक घाव किए गए थे। समीप एक मोटरसाइकिल मिली। मृतक की शिनाख्त अनिल अहिरे के रूप में हुई, जो धाबलीपिंपल का निवासी है। रविवार को अनिल फसल पर छिड़काव करने के लिए दवा लाने के लिए घर से बाहर निकला था। इस मामले में चांदवड पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।  

Navbharat Live
navbharatlive.com