100 रुपए के इमली बीज 1 लाख में! भोंदूबाबा अशोक खरात ने ऐसे की करोड़ों की कमाई, ED का चौंकाने वाला खुलासा

Ashok Kharat News: नासिक के भोंदूबाबा अशोक खरात को लेकर ED ने बड़ा खुलासा किया। ED के मुताबिक खरात दिव्य शक्ति का झांसा देकर 100 रुपए की इमली बीज 1 लाख में बेचता था। खरात ने इससे करोंड़ों रुपए कमाए।
Ashok Kharat Money Laundering Case
अशोक खरात(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Ashok Kharat Money Laundering Case: 'दैवी शक्तियों' के नाम पर श्रद्धालुओं से करोड़ों रुपये की कथित ठगी के आरोपी अशोक खरात के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में ईडी को कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, खरात ने आर्थिक संकट दूर करने, कारोबार में सफलता दिलाने और दैवी शक्तियां दिलाने का झांसा देकर बेहद सस्ती वस्तुओं को लाखों रुपये में बेचकर भारी रकम वसूली।

100 की इमली बीज 1 लाख और शहद 7 लाख में बेचा

ईडी के मुताबिक, बाजार में करीब 100 रुपये प्रति किलो मिलने वाले इमली के बीज श्रद्धालुओं को 10 हजार से 1 लाख रुपये तक में बेचे गए। वहीं, 300 से 500 रुपये प्रति लीटर कीमत वाला सामान्य शहद 'दिव्य शहद' बताकर 7 लाख रुपये प्रति लीटर तक में बेचा गया। जांच में यह भी सामने आया है कि करीब 1,000 रुपये कीमत वाली पुष्कराज और हीरे जैसी दिखने वाली अंगूठियों की एक जोड़ी श्रद्धालुओं को 2.62 लाख रुपये में बेची गई।

Ashok Kharat Money Laundering Case
अशोक खरात का जेल में नया बिजनेस! सुबह-सवेरे शुरू करता है... जानें जेल प्रशासन से क्या मिला बड़ा अपडेट

ईडी का दावा है कि ग्रह दोष दूर करने और सफलता दिलाने के नाम पर सामान्य रत्नों को भी लाखों रुपये में बेचा गया। जांच एजेंसी को संदेह है कि इस कथित ठगी से जुटाई गई रकम को विभिन्न बैंक खातों के जरिए घुमाकर उसके वास्तविक स्रोत को छिपाने की कोशिश की गई, जो मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में आता है। मामले में ईडी की जांच जारी है।

जब्त अंगूठियां निकलीं नकली, खातों की जांच जारी

ईडी की जांच में जब्त की गई अंगूठियों का मूल्यांकन कराया गया तो वे साधारण और नकली आभूषण निकलीं। एजेंसी ने अदालत में दाखिल दस्तावेजों में दावा किया है कि यह पूरा मामला संगठित आर्थिक धोखाधड़ी का हिस्सा है। इस बीच, राहाता स्थित समता नागरी सहकारी पतसंस्था शाखा में फर्जी खाते खोलकर वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार अशोक खरात को अदालत ने 7 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Ashok Kharat Money Laundering Case
मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा हाई कोर्ट पहुंचे, पीएमएलए अदालत के समन को दी चुनौती

ईडी ने मांगी आगे की हिरासत

आर्थिक ठगी के अलावा अशोक खरात पर सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के आठ मामले दर्ज होने का भी आरोप है। ईडी की विशेष टीम ने अब उसे अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गहन पूछताछ के लिए अशोक खरात को विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया और आगे की जांच के लिए उसकी हिरासत बढ़ाने की मांग की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com