नाशिक दौरे पर आएंगे अमित ठाकरे

Amit Thackeray
Published on
Updated on

नाशिकरोड: महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना अध्यक्ष अमित ठाकरे (Amit Thackeray) जल्द ही नाशिक शहर (Nashik City) और जिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (Maharashtra Navnirman Vidyarthi Sena) के संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में विचार-विमर्श करने नाशिक आएंगे। 

महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के जिलाध्यक्ष श्याम गोहड़ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि अमित ठाकरे अपने नाशिक दौरे के समय शहर और जिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के पदाधिकारियों से मिलेंगे और उनके कार्यों की समीक्षा करेंगे। अमित ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना शहर और जिला संगठन भवन और मनसे के गुड़ी पड़वा मेला पर मार्गदर्शन करने के लिए मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना नाशिक के जिला पदाधिकारियों को बुलाया था।

श्याम गोहड़ ने बताया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के सदस्य पंजीकरण (ऑफलाइन और ऑनलाइन) जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में विस्तृत जानकारी महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना द्वारा जल्द ही दी जाएगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संदेश जगताप, संभाग अध्यक्ष किरण पवार सहित अन्य पदाधिकारी और सहयोगी उपस्थित थे। 

Navbharat Live
navbharatlive.com