शिरपुर में 10 मरीज कोरोनामुक्त

shirpur hospital
Published on: 
Updated on: 

लोगों ने ली राहत की सांस

 शिरपुर. दिन ब दिन कोरोना का प्रकोप बढ़ने से चिंता में रहने वाले तहसील प्रशासन को कल सुकून मिला.  रविवार को तहसील के 10 कोरोना पॉजिटिव इलाज के दौरान कोरोनामुक्त होकर अपने घर लौटे. जिससे तहसील में कुछ हद तक खुशी रही. किंतु कल देर रात और 6 पॉजिटिव पाए जाने से आनंद अधिक समय तक टिक नहीं पाया.  धुलिया के भाऊसाहब हिरे सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे तहसील के 3 मरीज कोरोनामुक्त हुए. वहीं शिरपुर उपजिला अस्पताल से 5 पुरुष व 2 महिलाएं कोरोनामुक्त होकर अपने घर लौटे. 10 मरीज कोरोनामुक्त होने से तहसील में आनंद छाया हुआ है. जो तहसील प्रशासन के लिए राहत दिलानेवाली बात है.

6 और मरीज कोरोना पॉजिटिव

शहर में मरीजों का बढ़ता आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा. शिरपुर उपजिला अस्पताल से लिए गए 16 स्वैब नमूने से कुल 6 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जो तहसील प्रशासन के लिए सिर दर्द बन रहा है. जिनमें 55 वर्षीय पुरुष क्रांतीनगर, 43 वर्षीय महिला बौद्धवाडा, 33 वर्षीय महिला गणेश कॉलोनी, 58 वर्षीय महिला अंबिका नगर, 55 वर्षीय महिला अंबिका नगर, 60 वर्षीय महिला अंबिका नगर इन 6 मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आने से तहसील में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com