In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik Young Man Hit By Bullet Fell From Train And Lost His Legs Mumbai Train Accident
फटका मार की चपेट में आया नासिक का युवक, ट्रेन से गिरा और खो बैठा अपने पैर
- Written By: सोनाली चावरे
Updated On:
Aug 04, 2025 | 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Thane news: ठाणे से नासिक जाने वाली तपोवन एक्सप्रेस में फटका मार की वजह से एक युवक ने अपने पैर गवां दिये। युवक ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दृश्य से लोगों का दिल दहल गया।

मुंबई लोकल ट्रेन हादसा (pic credit; social media)
विस्तार
Mumbai Train Accident: एक पल में किसी की पूरी जिंदगी बदल सकती है। नासिक का 26 वर्षीय गौरव निकम शायद ही जानता था कि रविवार की सुबह उसकी आखिरी “सामान्य” सुबह होगी। पेशे से किसान गौरव, ठाणे में किसी जरूरी काम से आया था और अब अपने घर लौटने की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसे नहीं पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी को एक ऐसी पीड़ा में बदल देगा, जिससे उबरना शायद ही कभी संभव हो।
ठाणे से नासिक जाने वाली तपोवन एक्सप्रेस में सवार गौरव ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था। जैसे ही ट्रेन आंबिवली के पास पहुंची, एक फटका मार ने ट्रेन के बाहर से हमला किया। इस अप्रत्याशित वार से गौरव का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके एक पांव का का नीचे का हिस्सा कट गया। एक ऐसा दृश्य जिसने शायद आसपास मौजूद किसी भी इंसान का दिल दहला दिया होगा।
दर्द में कराह रहे युवक से चोर ले गये मोबाईल और नकदी
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जख्मी गौरव जमीन पर तड़प रहा था, दर्द से कराह रहा था, और उसी समय इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वह चोर उसके पास पहुंचा। चोर उसके मोबाइल के साथ-साथ उसकी नकदी भी छीनकर वहां से भाग निकला। दर्द, लहू, बेबसी और लूट ये सब एक ही समय में गौरव की जिंदगी में उतर आए।
पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। इस युवक का नाम इराणी है। इराणी की कहानी किसी से छुपी नहीं है। पुलिस की गिरफ्त में आया युवक जो कानून की नजर में कम उम्र का है। इसी वजह से शायद उसे सजा भी कम मिलेगी। मगर गौरव के जीवन की सजा तो अब उम्रभर चलेगी। दोनों पैर खो चुके गौरव के लिए अब हर दिन एक नई चुनौती होगा, एक नया संघर्ष होगा।
यह हादसा महज एक व्यक्ति के साथ हुआ अपराध नहीं है, यह हमारे समाज और कानून व्यवस्था पर भी एक सवाल है। आंबिवली जैसे क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। अब समय आ गया है कि इस दर्द को नजरअंदाज न किया जाए। जरूरत है सख्त कानूनों और त्वरित न्याय की। ताकि कोई और गौरव निकम अगली ट्रेन यात्रा में अपने सपनों और शरीर को यूं न खो दे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में लाडकी बहीन योजना पर बड़ा झटका, 80 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, सुप्रिया सुले ने बताया विश्वासघात
लंबे फैमिली ड्रामे के बाद महायुति में सीटों का बंटवारा फाइनल, किसके हिस्से आईं कौन सी सीट? देखें पूरी लिस्ट
राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे की बड़ी घोषणा, 10 दिनों में किसानों को मिलेगी कर्ज़ माफी
इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा; पुणे जहरीली शराब मामले पर बोले आठवले, क्या परिवार काे मुआवजा मिलेगा?
Nashik young man hit by bullet fell from train and lost his legs mumbai train accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 04, 2025 | 05:27 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में लाडकी बहीन योजना पर बड़ा झटका, 80 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, सुप्रिया सुले ने बताया विश्वासघात
May 31, 2026 | 07:20 PMक्या चीन की मिसाइल से गिरा अमेरिकी F-15 विमान? ईरान में हुए हादसे पर बड़ा खुलासा, ट्रंप प्रशासन में खलबली
May 31, 2026 | 07:18 PMIPL 2026 Final: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी, देखें GTऔर RCB दोनों की प्लेइंग इलेवन
May 31, 2026 | 07:17 PMIran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष…’ शुजालपुर में CM मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तीखा हमला- देखें VIDEO
May 31, 2026 | 07:13 PMIPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस के घर में RCB का शोर, फैंस ने कहा- पाटीदार एंड कंपनी ही जीतेगी खिताब
May 31, 2026 | 07:05 PMलंबे फैमिली ड्रामे के बाद महायुति में सीटों का बंटवारा फाइनल, किसके हिस्से आईं कौन सी सीट? देखें पूरी लिस्ट
May 31, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM












