-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Advanced City Plan Kumbh Mela Infrastructure Project
Nashik Advanced City Plan: नाशिक में 35,000 करोड़ की योजनाएं, 17 नए पुल बनेंगे
- Written By: अपूर्वा नायक
Nashik Advanced City Plan: 'उन्नत नासिक’ अभियान के तहत कुंभ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, नदी संरक्षण और भीड़ प्रबंधन के लिए हजारों करोड़ की परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

नासिक एडवांस्ड सिटी डेवलपमेंट कुंभ मेला प्लान (सौ. सोशल मीडिया )
Nashik Advanced City Plan For Kumbh Mela: नासिक शहर के सर्वांगीण, टिकाऊ और योजनाबद्ध विकास के लिए उन्नत नासिक अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए शहर के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
यह प्रतिपादन जल संसाधन एवं कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन ने किया। महाकवि कालिदास कलामंदिर में नासिक महानगरपालिका द्वारा आयोजित उन्नत नासिक अभियान एवं कार्यशाला में मंत्री महाजन मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
सड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत
236 रुपये में अब सात समंदर पहुंचेगी राखी, 7 से 12 दिनों में होगी सुरक्षित डिलीवरी
इस अवसर पर महापौर हिमगौरी आडके-आहेर, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद, अभिनेता चिन्मय उदगीरकर सहित मनपा के वरिष्ठ अधिकारी और निमा व आईमा जैसे औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
नदी स्वच्छता और बुनियादी ढांचा
मंत्री महाजन ने कहा कि गोदावरी नदी की शुद्धता सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए करीब 2000 करोड़ रुपये की योजनाएं लागू की जा रही हैं। कुंभ मेले के लिए कुल 35000 करोड़ रुपये का कोष उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे शहर में 17 नए पुलों का निर्माण और प्रमुख सड़कों का व्हाइट टॉपिंग (सीमेंटिकरण) किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, शहर में यातायात की समस्या को हल करने के लिए 8000 करोड़ रुपये का रिंग रोड प्रोजेक्ट तेजी से पूरा किया जा रहा है।
भीड़ प्रबंधन और हरित नासिक
कुंभ मेले के दौरान किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे और पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘हरित नासिक’ संकल्पना के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। मंत्री ने नागरिकों से “मेरा शहर – मेरी जिम्मेदारी” की भावना के साथ इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया।
स्वच्छता और जनभागीदारी पर महापौर का जोर
महापौर हिमगौरी आडके-आहेर ने कहा कि नासिक को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में शीर्ष पर ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए मनपा के विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए वार्ड और शहर स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। उपमहापौर विलास शिंदे ने भी स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं से इस मुहिम में सक्रिय होने की अपील की।
ये भी पढ़ें :- Kandivali MNS Workers Assault: राज ठाकरे पर टिप्पणी करने वाले युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
पुल का डिजिटल उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान मंत्री महाजन ने गंगापूर रोड से गोदावरी नदी की ओर जाने वाले 30 मीटर चौड़े डीपी रोड पर बनने वाले पुल का डिजिटल उद्घाटन किया। यह पुल पुणे रोड, मुंबई रोड, त्र्यंबक रोड और प्रस्तावित 36 मीटर रिंग रोड को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Nashik advanced city plan kumbh mela infrastructure project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














