कर्ज के तनाव में युवक ने की आत्महत्या

File Photo
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. कर्ज के तनाव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना सोनेगांव थाना क्षेत्र में हुई. मृतक घनश्याम लक्ष्मी अपार्टमेंट, सोमलवाड़ा चौक निवासी आशुतोष सुरेंद्र मेहता (34) बताया गया. आशुतोष निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था. बुधवार की दोपहर उसने अपने कमरे में छत के हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली. शाम 4 बजे परिजनों ने उसे फंदे पर लटके देखा तो पुलिस को जानकारी दी. आशुतोष ने एक चिट्ठी में कर्ज के तनाव में आत्महत्या करने का उल्लेख किया था लेकिन कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Navbharat Live
navbharatlive.com