ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से महिला की मौत, दवा बाजार में दिनदहाड़े हादसा

Gujarat Kutch posted Garud Force commando committed suicide
Suicide (प्रतीकात्मक फोटो)
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. गांधीबाग स्थित दवा बाजार के सामने दिनदहाड़े एक महिला की ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मौत हो गई. इस घटना के बाद फिर बिजली विभाग की पोल खुल गई है. ट्रांसफार्मर और डीपी खुली हुई थी जिसकी चपेट में महिला आ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. तहसील पुलिस के अनुसार ट्रांसफार्मर को लोहे की जाली के घेरा गया था लेकिन किसी ने इसे हटा दिया था.

यह भी खुलासा हुआ है कि जहां पर गेट है, वह गेट खुला हुआ था जिससे कोई भी अंदर जा सकता था. यह भी संभावना जताई जा रही है कि ट्रांसफार्मर के नीचे गंदगी पड़ी थी और वह महिला गंदगी से चीजें चुनने के लिए घुसी होगी और ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गई होगी जिससे उसकी मौत हो गई. व्यस्त बाजार में बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी जगत में भी रोष है.

Navbharat Live
navbharatlive.com