-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- When Will The Swimming Pools Of The City Open The Swimmers Are Getting Upset Due To The Condition Of The Administration
कब खुलेंगे सिटी के स्विमिंग पूल, प्रशासन की शर्त से तैराक हो रहे परेशान
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. कोरोना की दूसरी लहर के बाद हर खेल गतिविधि शुरू हो गई है लेकिन स्विमिंग पूलों पर अब भी ताले लटके हुए है. हालांकि प्रशासन ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को स्विमिंग पूल उपलब्ध कराने की सुविधा दी है लेकिन शहर में मुश्किल से 5 से 10 तैराक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि गिनती के तैराकों के लिए स्विमिंग पूल खोलना प्रशासन के लिए घाटे का सौदा होगा. यही वजह है कि अभी तक सिटी का एक भी स्विमिंग पूल शुरू नहीं हो सका. इनमें अंबाझरी रोड स्थित एनआईटी स्विमिंग पूल, कामकार कल्याण केन्द्र स्विमिंग पूल, सुभाष रोड स्थित तुकड़ोजी खेल संकुल स्थित स्विमिंग पूल आदि शामिल हैं. ऐसे में उन लोगों को अपनी फिटनेस एक्टिविटी पूरी करने का मौका नहीं मिल रहा जो स्विमिंग को पसंद करते हैं.
अंबाझरी तालाब में करनी पड़ रही प्रैक्टिस
प्रशासन द्वारा केवल राष्ट्रीय स्तर के तैराकों के लिए स्विमिंग पूल की शर्त का काफी नुकसान हो रहा है. खिलाड़ियों की संख्या कम होने से मनपा और एनआईटी अपने स्विमिंग पूल शुरू नहीं कर रही. ऐसे में खिलाड़ियों को अंबाझरी तालाब में प्रैक्टिस करनी पड़ रही है. राष्ट्रीय स्तर की कम दूरी की तैराकी प्रतियोगिता के लिए यह प्रैक्टिस बिल्कुल भी मुफीद नहीं है. क्योंकि तालाब में उचित दूरी और सटीक टाइमिंग का पता लगाना लगभग असंभव होता है. दूसरी ओर अंबाझरी तालाब के दोनों किनारों के बीच की दूरी 1 किलोमीटर है. बीचोंबीच 500 मीटर पर एक पोल लगा हुआ है. ऐसे में लंबी दूरी के तैराकों के लिए ऐसे ही चिन्हों के भरोसे अपनी प्रैक्टिस करनी पड़ रही है.
इंडोर मंजूर तो स्विमिंग पूल क्यों नहीं?
तैराकी के शौकिन लोग प्रशासन द्वारा प्रतिबंधों को हटाने के विषय पर दोहरा रवैया अपनाने को लेकर रोष है. करीब 2 महीने पहले जब प्रशासन कोविड प्रोटोकाल को लेकर जारी प्रतिबंधों को लेकर छूट देनी शुरू की थी तो शहरवासियों को उम्मीद थी कि खेल गतिविधियां भी शुरू होगी. ऐसा हुआ भी. प्रशासन ने इंडोर खेलों को अनुमति दे दी. कुछ दिन बाद स्विमिंग पूल को लेकर भी आदेश जारी किया कि राष्ट्रीय स्तर के तैराकों को प्रैक्टिस के लिए स्विमिंग पूल उपलब्ध रहेंगे. इस समय तक शहरवासियों को आशा थी कि शायद कुछ दिनों में आम लोगों को भी स्विमिंग पूल में तैरने की अनुमित मिलेगी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ. आम नागरिक तो दूर, स्थानीय प्रशासन खिलाड़ियों के लिए भी स्विमिंग पूल नहीं खोल रहा. भले फिर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर का क्यों न हों.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
नियमों की अनदेखी? नागपुर बेसा-घोगली रोड पर स्पीड ब्रेकरों से वाहन चालक परेशान, आधे किमी में 8 गतिरोधक
संदेह कभी सबूत का विकल्प नहीं हो सकता: नागपुर कोर्ट ने हत्याकांड के मामले में आरोपी महिला को किया दोषमुक्त
सरकारी कर्मचारियों को राहत, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; जाति प्रमाणपत्र विवाद से पेंशन नहीं होगी प्रभावित
और कितना इंतजार?
तैराकों का कहना है कि अब मैदानों पर क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी सब शुरू हो चुके हैं. इंडोर में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल खेले जा रहे हैं. खिलाड़ियों की कोचिंग क्लासेस भी शुरू हो चुकी है लेकिन लगता है कि प्रशासन को केवल स्विमिंग पूल से ही कोरोना संक्रमण फैलने का डर है. सिटी में कोरोना की दूसरी लहर पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया गया है. कई हफ्तों से मरीजों की संख्या 10 तक भी नहीं पहुंची हैं. ऐसे में आखिर कितने दिन स्विमिंग पूल खुलने का इंतजार करना पड़ेगा.
When will the swimming pools of the city open the swimmers are getting upset due to the condition of the administration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: ‘नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ भाजपा के भीतर नाराजगी..’, कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह ने किया बड़ा दावा
Jul 08, 2026 | 04:40 PMलोनावला के पर्यटन स्थलों पर BNSS की धारा 163 लागू, 31 जुलाई तक पवना डैम और टाइगर प्वाइंट पर सुरक्षा सख्त
Jul 08, 2026 | 04:37 PMनागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
Jul 08, 2026 | 04:32 PMGondia News: सालेकसा के कावराबांध PHC का सीईओ झेनिथ चंद्र दोंतुला ने किया औचक निरीक्षण
Jul 08, 2026 | 04:31 PMUP चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने शुरू किया ‘मिशन-50’, हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ने की तैयारी
Jul 08, 2026 | 04:29 PMपुणे में बाढ़ का कहर: गुरुकुल के 300 छात्रों समेत 1,500 लोगों और 750 मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 08, 2026 | 04:22 PMबारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार
Jul 08, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













