नागपुर में बारिश ने बदला मिजाज, रात की फुहारों से तापमान गिरा; 22 अगस्त तक बदली-बारिश के आसार

Nagpur Weather News: नागपुर में रविवार रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Nagpur Weather Update
नागपुर के मौसम की सांकेतिक फोटोसोर्स: एआई फोटो
Updated on

Nagpur Weather Update: नागपुर शहर में पिछले एक सप्ताह से अच्छी बारिश का इंतजार बना हुआ था। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन जोरदार बारिश नहीं हुई। रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कुछ समय के लिए बारिश ने जोर पकड़ा। खासकर रात में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई और लोगों को हल्की ठिठुरन महसूस हुई।

स्वतंत्रता दिवस के आसपास हर साल होने वाली बारिश इस बार अपेक्षाकृत कम रही। रविवार दोपहर भी हल्की बारिश हुई, लेकिन रात में हुई बारिश का असर तापमान पर साफ दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

Nagpur Weather Update
पढ़ाई नहीं, अब मिठाई को लेकर आंदोलन...फीस बढ़ी तो स्वतंत्रता दिवस पर लड्डू भी बढ़ने चाहिए, देखें वायरल VIDEO

22 अगस्त तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 17 से 22 अगस्त के बीच नागपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। विभाग ने इस अवधि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि शहर के सभी हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना नहीं है।

कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। बादलों और बारिश के चलते आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ सकती है और उमस से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

नागपुर में 17-22 अगस्त तक बदली और हल्की बारिश के आसार

आने वाले दिनों में नागपुर का मौसम बदली और हल्की बारिश वाला रहने की संभावना है। 17 से 22 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। बारिश के कारण रात के तापमान में थोड़ी गिरावट और मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com