-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Water Supply Will Be Cut Off For 36 Hours Water Supply Of 4 Zones Will Be Cut Off
36 घंटे जलापूर्ति रहेगी ठप, 4 जोन की पानी सप्लाई होगी बंद
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतिकात्मक तस्वीर
नागपुर. मनपा और ओसीडब्ल्यू द्वारा पेंच-2 जलशुद्धिकरण केंद्र में 33 केवीए बिजली पैनल लगाया जाना है. इसी तरह से सेमिनेरी हिल्स स्थित बड़ी टंकी (एमबीआर) से पांडे लेआउट मुख्य जलवाहिनी पर पुराने स्लूईस वाल्स को बदलकर 1,000 मिमी का नया बटरफ्लाई वाल्व लगाया जाना है. इसके अलावा सेमिनरी हिल्स टंकी पर 4 मुख्य जलवाहिनियों को जोड़ा जाना है.
सभी कार्यों के लिए लगभग 36 घंटे का समय लगने की संभावना जताई जा रही है. इसके चलते 27 जनवरी की सुबह 10 से लेकर 28 की रात 10 बजे तक पश्चिम नागपुर और दक्षिण-पश्चिम नागपुर के 4 जोन की जलापूर्ति खंडित रहने की जानकारी ओसीडब्ल्यू ने दी. बताया जाता है कि धरमपेठ जोन, लक्ष्मीनगर जोन, हनुमाननगर जोन और मंलवारी जोन की कुल 22 टंकियों को उक्त दिनों में जलापूर्ति नहीं हो पाएगी.
गवर्नर हाउस की भी जलापूर्ति खंडित
बताया जाता है कि शहर को सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर सुधार कार्य किए जाते हैं. इसी दिशा में लंबे समय से अटके इन कार्यों को पूरा किया जाना है. जिन इलाकों में सुधार कार्य किया जा रहा है वहां कई बड़े ग्राहक हैं. इन जलवाहिनियों से न केवल सरकारी बल्कि अर्धसरकारी और केंद्र सरकार के सरकारी कार्यालयों को भी जलापूर्ति होती है. विशेषत: 36 घंटों की खंडित जलापूर्ति के कारण गवर्नर हाउस को भी इस दौरान जलापूर्ति नहीं होगी. इसके अलावा एमईईस, एमईसीएल, डब्ल्यूसीएल, सरकारी दुग्ध योजना, गोंडवाना क्लब, आईजी बंगला, सीपीडब्ल्यूडी, पोस्टल कॉलोनी की जलापूर्ति बाधित रहेगी.
सम्बंधित ख़बरें
एक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर सियासत तेज; E-20 पेट्रोल के खिलाफ नागपुर में AAP का मोर्चा, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
इन टंकियों पर रहेगा असर
धरमपेठ जोन :- सेमिनेरी हिल्स, रामनगर टंकी, रायफल लाइन, फुटाला लाइन.
लक्ष्मीनगर जोन :- गायत्रीनगर टंकी, प्रतापनगर टंकी, खटला टंकी, त्रिमूर्तिनगर टंकी, टाकली सीम टंकी, जयताला टंकी, लक्ष्मीनगर नई टंकी.
हनुमाननगर जोन :- चिंचभवन टंकी, एनआईटी टंकी.
मंगलवारी जोन :- गिट्टीखदान टंकी, दाभा टंकी, टेकड़ीवाड़ी टंकी.
टैंकर से भी नहीं होगी जलापूर्ति
ओसीडब्ल्यू की ओर से बताया गया कि लकड़गंज, सतरंजीपुरा, नेहरूनगर और आसीनगर जोन अंतर्गत 28 टंकियों की भी जलापूर्ति बाधित रहेगी. चूंकि पेंच-2 जलशुद्धिकरण ही बंद रहेगा. अत: टंकियों को जलापूर्ति नहीं होने से टैंकर द्वारा होने वाली जलापूर्ति पर भी इसका विपरीत असर पड़ेगा. अत: आवश्यकता अनुसार 36 घंटे के लिए पर्याप्त पेयजल जमा करने की अपील भी की.
Water supply will be cut off for 36 hours water supply of 4 zones will be cut off
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्यप्रदेश में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
Jul 15, 2026 | 01:27 PMJagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














