शीत सत्र से पहले आज नागपुर पहुंचेगा विधानमंडल सचिवालय, 15 हजार कर्मचारी होंगे तैनात

Maharashtra Winter Session: महाराष्ट्र विधानमंडल शीत सत्र से पहले पूरा सचिवालय आज नागपुर पहुंचेगा। 15,000 से अधिक कर्मचारी तैनात होंगे, जबकि कई मरम्मत कार्य अभी अधूरे हैं।
Maharashtra Winter Session: महाराष्ट्र विधानमंडल शीत सत्र से पहले पूरा सचिवालय आज नागपुर पहुंचेगा। 15,000 से अधिक कर्मचारी तैनात होंगे, जबकि कई मरम्मत कार्य अभी अधूरे हैं।
विधानमंडल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Assembly Winter Session: महाराष्ट्र विधानमंडल का शीत सत्र 8 दिसंबर से शुरू होने वाला है। इसके लिए मुंबई से संपूर्ण सचिवालय शुक्रवार को नागपुर पहुंचेगा। मिली जानकारी के अनुसार विधानमंडल सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को नागपुर में दाखिल होंगे और सुरक्षा-व्यवस्था अपने हाथ में लेंगे।

शीत सत्र के लिए 15,000 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी नागपुर पहुंचेंगे। प्रशासन द्वारा उनके रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था की जा रही है जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

मरम्मत कार्य अभी भी अपूर्ण

शीत सत्र के लिए विधानभवन, राजभवन, रामगिरी, देवगिरी, विजयगढ़, रविभवन, नागभवन, विधायक निवास, 160 गैलरी (गालों) सहित विभिन्न स्थानों पर मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। अधीक्षक अभियंता ने विधानमंडल सचिवालय के अधिकारियों को इन मरम्मत कार्यों को 30 नवंबर तक पूरा करने का आश्वासन दिया था।

हालांकि बताया जा रहा है कि अभी भी काफी काम बाकी है। विधानभवन परिसर में 16 मंत्रियों के लिए दालान (केबिन) तैयार किए जाने हैं। इन कार्यों को पूरा होने में अभी भी लगभग एक सप्ताह का समय लगने की संभावना है।

सोमवार से शुरू होगा सचिवालय का काम

शीत सत्र से पहले सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार से यहां दाखिल होने लगेंगे। सुरक्षा, सामान्य प्रशासन, पुस्तकालय सहित विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी भी पहुंचेंगे। वे सुरक्षा-व्यवस्था संभालेंगे। बताया जा रहा है कि सचिवालय का वास्तविक कामकाज सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसके बाद ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विभिन्न संकल्प और अन्य प्रस्ताव स्वीकार किए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com