ट्रक ने दोपहिया सवार को रौंदा

Road accident in Bundi Rajasthan four people died in same family
प्रतीकात्मक फोटो
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. ओल्ड पारडी नाका चौक पर एक ट्रक चालक ने दोपहिया सवार को रौंद डाला. उपचार मिलने से पहले ही जख्मी की मौत हो गई. मृतक उज्ज्वलनगर, बहादुरा निवासी धुर्वेश उर्फ गोलू बापूराव शेलोकर (33) बताया गया. गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे के दौरान धुर्वेश अपने दोपहिया वाहन क्र. एम.एच.49-ए.एच.3250 पर एचबी टाउन से भंडारा रोड पर जा रहा था.

इसी दौरान कलमना से भंडारा रोड की तरफ मुड़ रहे कंटेनर ट्रक क्र. एच.आर.55-यू.7934 के चालक ने धुर्वेश की गाड़ी को टक्कर मार दी. ट्रक की चपेट में आकर धुर्वेश बुरी तरह जख्मी हो गया. आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला. चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी कलमना पुलिस को दी और धुर्वेश को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी. 

Navbharat Live
navbharatlive.com