-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- The Future Of The Students Is At Stake But The Decision Was Not Taken Regarding The University Examination
विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, विवि परीक्षा को लेकर नहीं ले पर रहा निर्णय
- Written By: नवभारत डेस्क

- 800 परीक्षाएं हर साल लेता है विवि
- 4 लाख छात्र-छात्राएं हर साल होते हैं शामिल
नागपुर. नागपुर विवि से अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के साथ डिप्लोमा कोर्सेज की पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है. इसका कारण विवि प्रबंधन द्वारा परीक्षा कराने को लेकर निर्णय में देरी होना है. सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार और विवि प्रबंधन ने परीक्षा के निर्णय को फुटबॉल बना दिया है. दोनों एक दूसरे के पाले में निर्णय रूपी बॉल डाल रहे हैं. जिसका खामियाजा लाखों छात्रों को भोगना पड़ रहा है.
विवि ने पूर्व में एक नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पद्धति से परीक्षा कराने का विकल्प था लेकिन ऐन वक्त पर उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने सभी विवि को ऑफलाइन परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए. जिसके बाद विवि को अपना नोटिफिकेशन वापस लेना पड़ा.
शिक्षाविदों की मानें तो विवि प्रबंधन को मामले की गंभीरता को देखते हुए नोटिफिकेशन रद्द करने के साथ ही परीक्षाओं का नया टाइम टेबल घोषित करना चाहिए था लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी परीक्षाओं को लेकर कोई स्पष्ट स्थिति नहीं बन पाई है. जिसके कारण अभिभावक और छात्र दोनों की टेंशन बढ़ी हुई हैं. किसी को समझ नहीं आ रहा कि क्या करना चाहिए. इस मामले में विवि प्रबंधन कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. बता दें कि पुराने नोटिफिकेशन के अनुसार 2 मई से शुरू होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं.
विवि के रुख से सभी हैरान
कॉलेजों और छात्रों ने प्रायोगिक परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन अब छात्रों के सामने सवाल यह है कि वे परीक्षाएं कब देंगे?. परीक्षाओं का परिणाम कब आएगा?. वे आगामी कक्षाओं में कब एडमिशन लेंगे?. ऐसे तमाम तरह के सवाल उनके और अभिभावकों के दिमाग में घूम रहे हैं. कुछ अभिभावक छात्रों के साथ परीक्षा के समय को लेकर विवि प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश भी कर रहे हैं लेकिन उन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है. विवि के इस रुख से कई प्रोफेसर भी नाराज हैं. वे जल्द से जल्द परीक्षाओं की समय सारिणी जारी करने की मांग कर रहे हैं.
लेट हो सकता है शैक्षणिक सत्र
चूंकि परीक्षा को लेकर भ्रम की स्थिति है इसका असर अगले शैक्षणिक सत्र पर पड़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं. समय पर नया सत्र शुरू करने के लिए समय पर परीक्षा होना आवश्यक है. कोरोना ने पहले ही शैक्षणिक सत्र के कार्यक्रम को अस्त-व्यस्त कर दिया जबकि कोरोना की सारी पाबंदियां हटा ली गई हैं. प्रोफेसरों का कहना है कि अगला सत्र नियमित होना चाहिए. चूंकि परीक्षा प्रक्रिया में कम से कम तीन महीने लगते हैं अगर इसमें देरी होती है तो अगले सत्र का समय बढ़ना तय है. जिसे रोका जाना चाहिए.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
The future of the students is at stake but the decision was not taken regarding the university examination
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














