-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Super Hospital Incomplete Even After 30 Years No Heads Of Many Departments
30 वर्ष बाद भी सुपर अस्पताल अधूरा, कई विभागों के प्रमुख नहीं
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. केंद्र की पहल पर नागपुर में एम्स की स्थापना की गई. ऑरेंज सिटी के लिए ये ‘अच्छे दिन’ हैं. हालांकि सरकार अभी भी एशिया के प्रतिष्ठित मेडिकल-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए इच्छुक नहीं है. 380 बेड की योजना थी लेकिन 30 वर्ष बाद भी इसे घटाकर 230 बेड कर दिया गया है.
यह घोषणा की गई थी कि ‘सुपर’ में 7 से 8 सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जो मध्य भारत के लिए गौरव की बात थी लेकिन केवल 2 विषयों में डीएम पाठ्यक्रम है. सेवानिवृत्ति के बाद भर्ती नहीं हो रही है. दूसरी ओर यहां डॉक्टरों का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की ओर रुझान है. ऐसे में 30 वर्ष बाद भी सुपर अस्पताल अधूरा लगता है.
सुपर अति गरीबों के लिए वरदान है लेकिन यहां सेवाएं बंद की जा रही हैं. यहां हर दिन ओपीडी में 1,000 मरीजों का इलाज किया जाता है. भीड़ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार सुपर स्पेशलिटी का दर्जा बढ़ाने के लिए कोई प्रयास करती नहीं दिख रही है. हाल ही में विशेष कार्य अधिकारी और पैथोलॉजी विभाग के हेड डॉ. संजय पराटे सेवानिवृत्त हो गए. नेफ्रोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को स्वीकार किया गया.
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
न्यूरो फिजिशियन डॉ. संजय रामटेके और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. सुनील अंबुलकर की सेवा प्रशासन ने ही समाप्त कर दी. चूंकि सुपर के पास वर्तमान में कोई विशेष कार्य अधिकारी नहीं हैं, इसलिए डॉ. वंदना अग्रवाल के पास इसका कार्यभार है लेकिन वे छुट्टी पर हैं. इसके चलते फिलहाल जिम्मेदारी अधिष्ठाता के पास है.
सुपर में आने वाले मरीज
-2.5 लाख मरीज बाह्य रोगी विभाग में पंजीकृत.
-एक लाख से अधिक रक्त के साथ अन्य परीक्षण.
– डेढ़ हजार एक्स-रे.
-500 सीटी स्कैन.
सुपर में नहीं हैं
-विशेष कार्य अधिकारी
-किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट बंद
-न्यूरो फिजिशियन
-एंडोक्रिनोलॉजिस्ट
-एसोसिएट प्रोफेसर को असाइनमेंट
-सुपर का कैथलैब समाप्त हो गया
Super hospital incomplete even after 30 years no heads of many departments
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMमहाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
Aug 05, 2026 | 09:56 AMBhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Aug 05, 2026 | 09:54 AMइंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
Aug 05, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
Aug 05, 2026 | 09:49 AMएक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














