-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Son Died Due To Drowning In Chandrabhaga River Of Dhapewada
नदी में डूबने से बेटे की मौत, धापेवाड़ा की चंद्रभागा नदी में गये थे गौरी विसर्जन करने
- Written By: नवभारत डेस्क

सावनेर. सावनेर थाना अंतर्गत धापेवाड़ा स्थित चंद्रभागा नदी में परिजन के साथ गौरी विसर्जन को गये 18 वर्षीय एक युवक की मौत होने से गांव में मातम छा गया. जानकारी अनुसार धापेवाड़ा स्थित कोलबा स्वामी मंदिर के बाजू से बहने वाली चंद्रभागा नदी में सुबह से महिलाओं द्वारा गौरी विसर्जन किया जा रहा था. दोपहर 12 बजे के करीब अपनी मां के साथ 18 वर्षीय सागर दिनेश लाडसे व 17 वर्षीय साजन दिनेश लाडसे गौरी विसर्जन हेतु साथ में आये. मां नदी में गौरी विसर्जन कर रही थी.
वहीं दोनों भाई नदी में नहाने उतरे. नदी में पानी ज्यादा होने से वे दोनों ही डूबने लगे. उसी समय किनारे खड़े कुछ लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर 17 वर्षीय साजन को बाहर निकाला. कुछ देर पश्चात 18 वर्षीय सागर को बाहर निकालकर उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धापेवाड़ा ले गये, वहां डॉक्टरों ने ज्यादा देर पानी में रहने से उसकी मृत्यु होने की पुष्टि की.
घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सावनेर के थानेदार रवींद्र मानकर, समाजसेवी हितेश बन्सोड़ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. सागर के शव को शवविच्छेदन हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र सावनेर भेजा गया. थानेदार रवींद्र मानकर के नेतृत्व में हादसे की जांच की जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
नदी घाट पर प्रशासन ने बरती लापरवाही
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धापेवाड़ा की चंद्रभागा नदी में गौरी विसर्जन स्थल पर सुबह से ही महिलाओं तथा उनके साथ आनेवाले छोटे बच्चों की नदी तालाब तथा गौरी विसर्जन के अन्य स्थानों पर भीड़ उमड़ने लगी थी. ऐसे में उक्त स्थान पर पुलिस बंदोबस्त तथा स्थानीय गोताखोरों की तैनाती करना स्थानीय ग्राम पंचायत तथा पुलिस प्रशासन की जवाबदारी थी. लेकिन ऐसा नहीं किया गया और एक परिवार का चिराग गणेश चतुर्थी के दिन बुझने से इस घटना को लेकर गांव में वातावरण शोकाकुल बन गया.
Son died due to drowning in chandrabhaga river of dhapewada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन: महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी
Jul 24, 2026 | 10:18 PMजंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
Jul 24, 2026 | 10:04 PMसंभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
Jul 24, 2026 | 10:02 PMअब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PMआसिम मुनीर ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! बनाया पाकिस्तान का पहला फोर-स्टार जनरल, जानिए कौन है आमेर रजा
Jul 24, 2026 | 10:00 PMGauri Vrat : शनिवार से शुरू हो रहा है गौरी व्रत, जानिए इस व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महिमा
Jul 24, 2026 | 09:59 PMप्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Jul 24, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM














