मवेशियों से लदीं 7 गाड़ियां जब्त; गश्त के दौरान SP ने की कार्रवाई, 24 लाख का माल बरामद

Illegal smuggling of cattle, goods worth 13 lakh seized
(फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

खापा. नागपुर ग्रामीण के  पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद को गश्त के दौरान मध्य प्रदेश से 7 गाड़ियों में लादकर लाए जा रहे मवेशियों की सूचना मिली. पशु तस्करी की यह जानकारी मिलते ही खापा रोड पर उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप पखाले, उपपुलिस अधीक्षक बापूरोह के साथ दबिश दी. गाड़ियों को रोककर तलाशी ली.

उनमें मवेशी दिखाई देने पर  खापा के थानेदार मनोज खड़से को आदेश देकर सातों गाड़ियां खापा पुलिस स्टेशन में जमा कराईं. सभी मवेशियों को नरखेड़ की गौशाला में भेजा गया.गिरफ्तार किये गये 7 आरोपियों में योगेश साहबराव उईके(मोहपा), सतीश सेवकराम भलावी (बिचवा), प्रदीप धोंडुराम साटनकर (मुर्या), यशवंत कन्हैया राजपूत (उलावाडी), सुभाष रघु मांडेकर (बिचवा), नकुल शिवप्रसाद आठणकर (बिचवा) तथा अजय बन्सीलाल कनोजिया (सिलोटाकला) शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से 7 वाहन व मवेशियों सहित 24,95,000 रुपये का माल जब्त किया है. उनके खिलाफ खापा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया. जांच थानेदार खड़से कर रहे हैं.

Navbharat Live
navbharatlive.com