जिम ट्रेनर पर रेप का मामला दर्ज

Ghaziabad
File Photo
Published on
Updated on

नागपुर. युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर जिम ट्रेनर उसका शोषण करता रहा. खुद के विवाहित होने की बात छुपाकर उसने युवती से शादी का नाटक भी किया. इसकी जानकारी मिलने पर युवती ने जवाब तलब किया तो साथ लिए गए फोटो वायरल करने की धमकी दी. पीड़िता ने मामले की शिकायत हुड़केश्वर पुलिस से की. पुलिस ने 29 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर केडीके कॉलेज रोड, नंदनवन निवासी रविकांत अशोक धार्मिक (34) के खिलाफ मामला दर्ज किया.

पीड़िता हुड़केश्वर परिसर में स्थित एक जिम में एक्सरसाइज करने जाती थी. वहां उसकी पहचान रविकांत से हुई. दोनों की दोस्ती को प्रेम संबंध में बदलते देर नहीं लगी. रविकांत ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए. युवती ने विवाह के लिए दबाव डाला तो उसे सीताबर्डी के श्री ब्रम्हदेव सेवा मंडल में ले गया. वहां उसके साथ विवाह भी कर लिया.

बाद में युवती को पता चला कि रविकांत पहले से शादीशुदा है और उसे एक बच्चा भी है. पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने रविकांत से पूछताछ की. उसने सबकुछ भूल जाने को कहा. विवाद होने पर रविकांत ने उसे साथ लिए गए फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com