कई दिनों बाद बदले मौसम के मिजाज, शुक्रवार को शहर में 3 मिमी बारिश; गर्मी और उमस से मिली राहत

Nagpur Weather Update: नागपुर में शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद बारिश हुई। शहर में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान 2.8 डिग्री गिरकर 30.4 डिग्री पर पहुंच गया।
Weather takes a turn in Nagpur city
नागपुर शहर में बदला मौसम का मिजाजसौजन्य AI
Published on
Updated on

Nagpur Rain Temperature Drop: नागपुर शहर में बीते कई दिनों से बादल थमे हुए थे, जिसके चलते गर्मी और उमस का अहसास बढ़ने लगा था। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। दोपहर से शुरू हुई बौछारें शाम तक तेज हो गईं और कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। हालांकि सुबह बारिश नहीं हुई, लेकिन दोपहर के बाद कुछ इलाकों में बौछारें पड़ने लगीं। शाम तक शहर के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने शाम 5.30 बजे तक 3.0 मिमी बारिश दर्ज की।

अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट

बारिश का सीधा असर अधिकतम तापमान पर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। गुरुवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

Weather takes a turn in Nagpur city
Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में अजवाइन को बनाएं अपना दोस्त, जानें डाइट में कैसे करें शामिल

बारिश से मिली राहत, नागपुर में मौसम सुहाना

वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के बराबर है। बीते 24 घंटों की तुलना में न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। कई दिनों बाद हुई बारिश से शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम में आई ठंडक के कारण दिनभर के मुकाबले शाम और रात के समय वातावरण अधिक सुहावना रहा।

Navbharat Live
navbharatlive.com