-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Railways Removes 16 Loco Pilots From Rajdhani Trains Orders Withdrawn After Protests In Nagpur Division
रेलवे ने राजधानी ट्रेनों से 16 लोको पायलट हटाए, नागपुर डिवीजन में विरोध के बाद आदेश वापस
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. रेलवे प्रशासन हाल ही में गोंदिया के पास ट्रेन हादसा होने के बावजूद सबक लेने के लिए तैयार नहीं है. दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन में ट्रेन की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ था. अधिकारियों का कहना था कि लोको पायलट ट्रेन की स्पीड को नियंत्रित नहीं कर पाया, जिसके कारण ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई. इस घटना के लिए जिम्मेदार 2 लोको पायलट को निलंबित भी कर दिया गया है. अभी इस घटना को एक हफ्ते भी नहीं बीता है कि बुधवार को सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिवीजन ने नया फरमान जारी करते हुए राजधानी और दुरंतो ट्रेनों में चलने वाले 2 लोको पायलटों में से 1 लोको पायलट को हटा दिया.
नागपुर डिवीजन के अंतर्गत करीब 16 राजधानी और दुरंतो ट्रेनें संचालित होती हैं. ऐसे में एक साथ 16 लोको पायलट को कम कर दिया गया. इससे रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. रेलवे यूनियन के नेता इस आदेश के विरोध में उतर आए. वे लोग गुरुवार को वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) पवन जयंत से मिलकर आदेश को वापस लेने की मांग की.
अधिकारी का कहना था कि रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार यह कटौती की गई है. परंतु यूनियन के नेता इसे यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बता रहे थे. उनका कहना था कि इस मामले में फेडरेशन के नेताओं के साथ रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की बातचीत चल रही है. इसलिए फिलहाल इस आदेश को लागू नहीं किया जाए. इसके बाद पवन जयंत ने आदेश को वापस ले लिया.
सम्बंधित ख़बरें
Railway Loco Pilot 2026: कैसे बनें भारतीय रेलवे में लोको पायलट? जानें योग्यता, सैलरी और भत्तों की पूरी जानकारी
कच्चे मकान में रहकर बुने पक्के सपने, रेल चलाने निकली रीवा की बेटी, संघर्षों को हराकर बनी असिस्टेंट लोको पायलट
लोको पायलट ने इंजन पर बने तिरंगे को किया साफ, वायरल वीडियो देख लोग बोले- यही है असली देशभक्ति
नागपुर बनेगा एविएशन ट्रेनिंग हब: फ्लाइट सिम्युलेटर से घटेगी लागत, CPL छात्रों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़
सीआरएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे के नियम के अनुसार 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली राजधानी और दुरंतो ट्रेनों में 2 लोको पायलट की ड्यूटी लगाई जाती है. इनके स्टॉपेज काफी कम होते हैं, जिसके कारण करीब 500 किमी का सफर एक बार में तय करना होता है. इस दूरी को तय करने में करीब 6 घंटे लगते हैं. इनमें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिवीजन के सबसे सीनियर लोको पायलट की ड्यूटी लगाई जाती है.
लोको पायलट की सुपर साइको टेस्ट होती है, जिसे पास करने के बाद ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है. उन्होंने कहा कि हाल ही में राजधानी और दुरंतो ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाने का आदेश जारी किया गया है, दूसरी तरफ 1 लोको पायलट को हटाया जा रहा है. ऐसा करना संरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना है.
15 साल में बनता है लोको पायलट
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर बहाली होती है. इसके बाद मालगाड़ी लोको पायलट, फिर पैसेंजर लोको पायलट और अंत में मेल एक्सप्रेस ट्रेन का लोको पायलट बनने का गौरव प्राप्त होता है. यहां तक पहुंचने में कम से कम 15 साल का समय लगता है. इस दौरान कई तरह के प्रशिक्षण और लिखित परीक्षा को उत्तीर्ण करना पड़ता है. इसके अलावा 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में चलने वाली ट्रेनों में तैनात होने के लिए मेडिकल का सुपर साइको टेस्ट पास करना आवश्यक होता है.
रेलवे के नए आदेश के अनुसार लोको पायलट की जगह असिस्टेंट लोको पायलट को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. रेलवे यूनियन के नेताओं का कहना है कि असिस्टेंट लोको पायलट प्रशिक्षित नहीं हैं और सुपर साइको टेस्ट पास भी नहीं हैं. ऐसे में प्रशिक्षित लोको पायलट की जगह अप्रशिक्षत असिस्टेंट लोको पायलट को नियुक्त करना पूरी तरह अनुचित है.
Railways removes 16 loco pilots from rajdhani trains orders withdrawn after protests in nagpur division
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने-चांदी के भाव में बदलाव, जानें अपने शहर के रेट्स
Jul 18, 2026 | 10:49 AMमणिपुर में बनेगा भव्य सिद्धिविनायक मंदिर, महाराष्ट्र का पूर्वोत्तर को बड़ा तोहफा, एकनाथ शिंदे ने की घोषणा
Jul 18, 2026 | 10:47 AMपुणे में 21 जुलाई से 3 अगस्त तक भारी प्रतिबंध; 5 से अधिक लोगों के जुटने पर रोक
Jul 18, 2026 | 10:41 AMकनाडा के धुएं से जहरीली हुई अमेरिका की हवा, भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने दी भारी टैरिफ लगाने की धमकी
Jul 18, 2026 | 10:39 AMईएसआईएस कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत; नासिक के एसएमबीटी अस्पताल में अब मिलेगा पूरी तरह कैशलेस इलाज
Jul 18, 2026 | 10:38 AM24 जुलाई को लॉन्च होगी नई मारुति ब्रेज़ा! तस्वीरों में देखें लुक, फीचर्स, माइलेज, कीमत और 10 बड़ी बातें
Jul 18, 2026 | 10:35 AMसलमान के बाद आमिर बने लॉरेंस बिश्नोई का निशाना, लव जिहाद के मामले में मिली जान से मारने की धमकी
Jul 18, 2026 | 10:30 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














