-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Project Tiger 53 Years India Tiger Population Report 2026
Project Tiger: बाघों का ‘विश्वगुरु’ बना भारत! टॉप 10 में मारी बाजी, जानें रूस और चीन से कितना आगे हैं देश
- Written By: प्रिया जैस
53 Years of Project Tiger: दुनिया के 75% बाघ अब भारत में! 1973 से 2026 तक की बड़ी उपलब्धि, लेकिन महाराष्ट्र में 187 बाघों की मौत ने बढ़ाई चिंता।

प्रोजेक्ट टाइगर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Project Tiger 53 Years Celebration: बाघों का अवैध शिकार, आवास का विनाश और अन्य संकट ने नई दिल्ली में 1969 की आईयूसीएन महासभा में कार्रवाई को प्रेरित किया जिसमें बाघों की हत्या पर वैश्विक रोक लगाने का आह्वान किया गया। इसके बाद भारत ने बाघों की खाल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया और जुलाई 1970 तक बाघों के शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया। संरक्षण के क्षेत्र में यह बदलाव 1972 के वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम द्वारा पुष्ट हुआ।
18 नवंबर 1972 को भारतीय वन्यजीव बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर रॉयल बंगाल टाइगर को भारत का नया राष्ट्रीय पशु घोषित किया जिसने एशियाई शेर का स्थान लिया। इस कदम से बाघ के सीमित आवास की तुलना में उनकी 16 राज्यों में उपस्थिति को उजागर किया गया जिसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और संरक्षण प्रयासों को मजबूत करना था।
1 अप्रैल, 1973 को ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के शुभारंभ से इन प्रयासों को और बल मिला। 1 अप्रैल 2026 को प्रोजेक्ट टाइगर हो 53 वर्ष पूरे हो गए हैं। जैव विविधता के संरक्षण में एक शानदार प्रगति के साथ भारत ने विश्व में बाघों के सबसे बड़े गढ़ के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
सम्बंधित ख़बरें
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर सियासत तेज; E-20 पेट्रोल के खिलाफ नागपुर में AAP का मोर्चा, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
लव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत
वन्य आबादी का लगभग 75 प्रश
प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत वर्ष 1973 में कॉर्बेट नेशनल पार्क से हुई थी। उस दौरान देश में बाघों की संख्या 1,827 थी और लगातार कम हो रही थी। प्रोजेक्ट टाइगर के सफल कार्यान्वयन से बाघों की संख्या वर्ष 2022 में 3,682 पहुंच गई जो वैश्विक वन्य आबादी का लगभग 75% है।
हालांकि वर्ष 2022 के बाद बाघों की आधिकारिक गणना नहीं हुई। मार्च 2026 तक हिमालय की तलहटी से लेकर पश्चिमी घाट तक फैले देश के 58 नामित बाघ अभयारण्य 84,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले हुए हैं, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र के लगभग 2.3% हिस्से की रक्षा करते हैं।
- 1,827 बाघ थे वर्ष 1973 में
- 3,682 टाइगर वर्ष 2022 में
- 58 बाघ अभयारण्य शामिल
- 84,000 वर्ग किमी क्षेत्र में पहल
टाइगर कैपिटल ने गंवाए 40 बाघ
हालांकि प्रोजेक्ट टाइगर के सफल कार्यान्वयन से देश में बाघों की संख्या बढ़ी लेकिन अब बाघ संरक्षण पर वन विभाग गंभीर नहीं दिख रहा। गौर करें तो देश में सर्वाधिक बाघ महाराष्ट्र में हैं। बीते 5 वर्षों पर नजर डाले तो अकेले महाराष्ट्र में 187 बाघों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें – April Fool पर नींद उड़ाने वाला ‘वॉर लॉकडाउन’ नोटिस वायरल! जानें क्यों सच मान बैठे लोग और क्या कहता है कानून?
बाघों की मौत को मुख्य कारण दुर्घटनाएं और बिजली का करंट साबित हुई है। गौरतलब है कि टाइगर कैपिटल के नाम से चर्चित नागपुर ने 40 बाघ गंवा दिए। टाइगर कैपिटल में बाघों की इस तरह मौतें चिंता का विषय है। वर्ष 2023 में सर्वाधिक 52 बाघों की मौत हुई थी।
विश्व में बाघों की आबादी
| क्रमांक | देश | संख्या |
|---|---|---|
| 1 | भारत | 3,682 |
| 2 | रशिया | 500 |
| 3 | इंडोनेशिया | 393 |
| 4 | नेपाल | 355 |
| 5 | थाईलैंड | 168 |
| 6 | मलेशिया | 150 |
| 7 | बांग्लादेश | 114 |
| 8 | भूटान | 131 |
| 9 | चाइना | 60 |
| 10 | म्यांमार | 28 |
- नवभारत लाइव पर नागपुर से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Project tiger 53 years india tiger population report 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 लाख किसानों की ऋण सीमा खत्म, 68 लाख को मिलेगा प्रोत्साहन लाभ
Jul 15, 2026 | 09:49 AMMyths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
Jul 15, 2026 | 09:48 AMनवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Jul 15, 2026 | 09:46 AM‘अल्फा’ Vs ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस क्लैश, मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी?
Jul 15, 2026 | 09:44 AMमुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधा, सालों ने बेल्ट से की पिटाई
Jul 15, 2026 | 09:43 AMTroop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
Jul 15, 2026 | 09:39 AMखंडवा : 10 साल से न्याय की तलाश में भटकता रहा बुजुर्ग, कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर की शिकायत
Jul 15, 2026 | 09:18 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














