- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Preparation For Change In State Board Exam
स्टेट बोर्ड की परीक्षा में बदलाव की तैयारी
- Written By: नवभारत डेस्क
मूल्यांकन का तरीका इस तरह रखा जाएगा कि विद्यार्थियों में 21वीं सदी की आवश्यकता के अनुसार कौशल विकास किया जा सके.

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड (सौ. सोशल मीडिया )
- ‘परख’ का गठन, एक समान व्यवस्था की दिशा में कदम
नागपुर. नीट, जेईई, सीयूईटी के बाद अब स्टेट बोर्ड की परीक्षाओं में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. इसके लिए ‘परख’ नामक परीक्षा नियामक संस्था की स्थापना की गई है. इसका उद्देश्य देशभर में बोर्ड की परीक्षाओं में समानता की दिशा में कदम बढ़ाना है. 10वीं व 12वीं स्तर पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने के लिए एक समान प्रारूप तैयार किया जाएगा. फिलहाल सीबीएसई और आईसीएसई के अलावा देशभर में सभी राज्यों में बोर्ड की परीक्षाओं का अपना अलग पैटर्न है. इस वजह से अंकों के औसत में भी फर्क बढ़ता है. इस वजह से छात्रों के मूल्यांकन पर भी असर पड़ता है.
बोर्ड की परीक्षा एक समान करने का केंद्र सरकार का विचार पिछले कुछ महीनों से शुरू है. राष्ट्रीय शैक्षणिक संशोधन व प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने राज्यों के राज्य शैक्षणिक संशोधन व प्रशिक्षण परिषदों के साथ अब तक कई बैठकें भी की हैं. इन बैठकों के परिणाम स्वरूप ही नया मूल्यांकन नियामक तैयार किया जा रहा है.
नई शिक्षा नीति का हिस्सा
‘परख’ यानी परफॉर्मेंस असेसमेंट रिव्यू एंड एनालिसिस ऑफ नॉलेज फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट है. यह संस्था एनसीईआरटी के एक भाग के रूप में काम करेगी. नेशनल अचिवमेंट सर्वे यानी नैस और स्टेट अचिवमेंट सर्वे (सेस) आयोजित करने की जिम्मेदारी परख की होगी. दरअसल ‘परख’ राष्ट्रीय शिक्षा नीति का ही एक हिस्सा है. ‘परख’ में देशभर के सभी मान्यताप्राप्त स्कूलों को समान नियम, मापदंड, मार्गदर्शक तत्व तैयार किए जाएंगे.
मूल्यांकन का तरीका इस तरह रखा जाएगा कि विद्यार्थियों में 21वीं सदी की आवश्यकता के अनुसार कौशल विकास किया जा सके. प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यों के साथ हुई चर्चा में वर्ष में 2 बार बोर्ड की परीक्षा ली जाए, ताकि छात्रों को अपना प्रदर्शन बेहतर बनाने का अवसर मिल सके, साथ ही मैथ्स में 2 तरह के पेपर देने को भी मान्य किया गया है. एक स्तरीय और दूसरा उच्च स्तरीय गणित होगा. इससे छात्रों में गणित को लेकर ‘भय’भी कम होगा.
सम्बंधित ख़बरें
2026-27 से पहली कक्षा में दाखिले के नए नियम लागू, 31 दिसंबर तक 6 साल होना जरूरी
जून तक भरे जाएंगे शिक्षकों के रिक्त पद, रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने पर भी मुहर, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किया ऐलान
छत्रपति संभाजीनगर: शिक्षा विभाग सख्त, पहली कक्षा प्रवेश के लिए नए नियम लागू, 6 साल उम्र पूरी होना अनिवार्य
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: तकनीकी शिक्षकों के प्रमोशन के लिए PhD की शर्त खत्म, CAS नियमों में ढील
Preparation for change in state board exam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 Prize Money: खिताबी जीत के बाद RCB पर जमकर बरसे पैसे, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा, देखें लिस्ट
Jun 01, 2026 | 01:16 AMवैभव सूर्यवंशी से लेकर साई सुदर्शन तक…, देखें IPL 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Jun 01, 2026 | 12:56 AMपहली ट्रॉफी के लिए 18 साल इंतजार तो 12 महीने में मिली दूसरी…तस्वीरों में देखें कैसे RCB ने GT को दी मात
Jun 01, 2026 | 12:35 AMAaj Ka Rashifal 1 June 2026: जून के पहले दिन चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए सोमवार का अपना भाग्यफल
Jun 01, 2026 | 12:15 AMवो 5 फैक्टर, जिसने आरसीबी को बनाया लगातार दूसरी बार चैंपियन…कप्तान पाटीदार ने आगे रहकर की अगुवाई
Jun 01, 2026 | 12:11 AMरजत पाटीदार अब बन गए दिग्गज कप्तान, IPL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद की धोनी-रोहित के क्लब में एंट्री
Jun 01, 2026 | 12:08 AMRCB wins IPL 2026: बेंगलुरु की लगातार दूसरी खिताबी जीत, जानिए ‘Ee Sala Cup Namdu’ का पूरा सच
May 31, 2026 | 11:55 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM













