-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Omicron Alert Instruction To Start Independent Room Foster Minister Took Special Meeting
ओमिक्रॉन अलर्ट: स्वतंत्र कक्ष शुरू करने का निर्देश, पालकमंत्री ने ली विशेष बैठक
- Written By: नवभारत डेस्क

File Pic
नागपुर. मौसम के बदलाव और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए पालक मंत्री नितिन राऊत ने मेडिकल व मेयो में ऑक्सीजन व सभी सुविधाओं के साथ स्वतंत्र कक्ष शुरू करने का निर्देश बैठक में दिया है. कोविड के संदर्भ में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों की विशेष बैठक ली. जिसमें किसी भी कार्यक्रम को कोविड प्रोटोकाल के नियमों के तहत ही अनुमति देने, वैक्सीनेशन का 100 फीसदी टारगेट पूरा करने, विदेश से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अनिवार्य रूप से कोविड जांच करने और छोटे बच्चे के लिए स्वंतत्र टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दिया.
विभागीय आयुक्त कार्यालय सभागृह में हुई बैठक में विभागीय आयुक्त प्राजक्ता लवंगारे वर्मा, सीपी अमितेश कुमार, मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी., जिलाधिकारी आर. विमला, एसपी विजय मगर, सीईओ योगेश कुंभेजकर, मेडिकल के डीन डॉ. सुधीर गुप्ता, मेयो की डॉ. तायडे, स्वास्थ्य उप संचालक संजय जैस्वाल, टास्क फोर्स के डॉ. मिलिंद भुरसुंडी, डॉ. सरनाईक, अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
विदेश से आए 750 नागरिकों को खोज रही मनपा
इंग्लैंड में ओमिक्रॉन का प्रकोप बढ़ रहा है. देश व राज्य में भी मामले मिले हैं इसे विदेश से आने वाले प्रत्येक नागरिक की जांच अनिवार्य है. पालक मंत्री ने इस संदर्भ में अधिक सतर्क रहने और स्वास्थ्य यंत्रणा को और सक्षम करने की जरूरत बताई. बैठक में बताया गया कि शहर में लगभग 750 लोग विदेश से आए हैं. पालक मंत्री ने कहा कि उन सभी का मनपा पता लगाकर कोविड जांच करे. बैठक में जानकारी दी गई कि सिटी में वैक्सीन का पहला डोज 100 फीसदी और ग्रामीण में 90 फीसदी लोगों को लग चुका है. दूसरा डोज पूरा करने के लिए काम किया जा रहा है. पालक मंत्री ने पोस्ट कोविड मरीजों को उनके आहार व स्वास्थ्य विषयक मार्गदर्शन के लिए मेडिकल में स्वतंत्र कक्ष शुरू करने का निर्देश भी दिया. कोविड से मृतकों के परिवारवालों के तत्काल 50 हजार रुपये की मदद देने कार्यवाही भी तेज करने को कहा. ओमिक्रॉन का खतरा बच्चों को अधिक होने बताया जा रहा है. इस खतरे को टालने के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों वाला टास्क फोर्स तत्काल गठित करने का निर्देश भी दिया. बैठक में जिले भर में दवाइयों की उपलब्धता, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर के संदर्भ में भी विस्तार से चर्चा हुई.
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को क्यों मिला था अबू धाबी सेंटर? NTA ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नागपुर में 1.25 लाख रुपये की चेन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 3.55 लाख का माल जब्त
नागपुर में स्वच्छता के नाम पर बड़ा खेल! कम्युनिटी टॉयलेट्स पर हर महीने 66 लाख का खर्च, फिर भी बजबजा रहे शौचालय
ऑपरेशन थंडर से नशा तस्करों पर शिकंजा, नागपुर पुलिस का अभियान तेज, नागरिकों से सहयोग की अपील
न्यू ईयर पर प्रोटोकाल का डंडा
क्रिसमस और न्यूईयर सेलिब्रेशन पर कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने की तैयारी प्रशासन द्वारा की गई है. पालक मंत्री ने नागरिकों से भी अपील की है कि उत्सव व कार्यक्रमों में भीड़ न करें और मास्क, सोशल डिस्टेसिंग, सैनिटाइजर आदि का उपयोग अनिवार्य रूप से करें. भीड़ करने से बचें. बच्चों को बुजुर्गों का खास ख्याल रखें. टास्क फोर्स के डॉ. मिलिंद भुरसुंडी, डॉ. सरनाईक ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के संदर्भ में मार्गदर्शन किया. बैठक में ही मेयो की डॉ. वैशाली शेलगांवकर का कोरोना योद्धा के रूप में सत्कार किया गया. वैशाली को इंडियन क्रिटिकल केयर सोसाइटी दिल्ली संस्था की ओर से अहमदाबाद में कोविड योद्धा के रूप में पुरस्कृत किया गया था. उन्होंने कोविड काल में मेयो अस्पताल में मरीजों के व्यवस्थापन, ऑक्सीजन सुविधा व उपचार के संदर्भ में उल्लेखनीय कार्य किया था और उनका राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान किया गया था.
Omicron alert instruction to start independent room foster minister took special meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
Jun 20, 2026 | 08:31 PMजंग अभी बाकी है…ईरान ने फिर बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका से शांति समझौते पर मंडरा रहा खतरा!
Jun 20, 2026 | 08:27 PMशराब की दुकानों के बाहर लगी भींड तो निलंबित होगा लाइसेंस, प्रयागराज के डीएम का सख्त आदेश
Jun 20, 2026 | 08:26 PMमुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
Jun 20, 2026 | 08:24 PM21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती और सूर्य के इस अनोखे रिश्ते का रहस्य
Jun 20, 2026 | 08:22 PMआसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PMसामंथा रुथ प्रभु की वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल, बेबी बंप के दावे के बाद प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने पकड़ा जोर
Jun 20, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM














