-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Officials Including Congress Vice President Paigwar Demanded Vikas Thackeray Should Be State President
प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे विकास ठाकरे! नाना पटोले के खिलाफ बगावत का उठा माहौल
- Written By: प्रिया जैस
विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है, जिसके लिए नाना पटोले को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और अब उनकी जगह इस नए उम्मीदवार को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की मांग उठ रही है।

विकास ठाकरे और नाना पटोले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र में बूरी तरह से हार का सामना करने के बाद नाना पटोले के नेतृत्व को लेकर संदेह पैदा हो चुका है। इस दौरान नागपुर में आयोजित शीतकालीन सत्र में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा नाना पटोले को पद से निष्कासित किए जाने की मांग उठी है।
विधानसभा चुनाव में मिली भारी पराजय के लिए प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को जिम्मेदार मानते हुए शहर कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष रमन पैगवार सहित अनेक पदाधिकारियों ने उनके इस्तीफा की मांग प्रेस परिषद में की। इसके साथ ही शहर अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देने वाले विधायक विकास ठाकरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की गई।
पार्टी को तिलांजलि देंगे कार्यकर्ता
प्रेस परिषद में पैगवार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के व्यवहार, सोच व कमजोर नीति, आलाकमान को सत्य परिस्थिति से अवगत नहीं कराने, टिकट बंटवारे में सोशल इंजीनियरिंग का अभाव, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संपर्क नहीं रखना ही चुनाव में हार के कारण रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे प्रदेश अध्यक्ष के रहते हुए शहर में अनेक कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ दी।
सम्बंधित ख़बरें
11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
अगर हालात ऐसे ही रहे और हाईकमान ने संगठनात्मक बदलाव नहीं किया तो वर्षों से पार्टी व संगठन के लिए कार्य करे अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी पार्टी को तिलांजलि दे देंगे। प्रेस परिषद में रवि गाडगे, प्रमोद चिंचखेड़े, मोईन काजी, हरीश खंडाईत, राजेश डोर्लीकर, पिंटू बागड़ी, नारायण पौनीकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वरिष्ठ नेताओं की बने समिति
अब समिति द्वारा मांग की गई है कि विधायक विकास ठाकरे को पदोन्नत कर प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। उन्हें संगठन का लंबा अनुभव आ चुका है। उनके नेतृत्व का पूरे महाराष्ट्र को लाभ मिलेगा। कहा गया कि मनपा व स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए नये नेतृत्व की जरूरत है।
विकास ठाकरे से मांग की गई कि वे शहर के सभी वरिष्ठ नेताओं की समिति बनाएं। यह समिति संगठन में विविध पदों पर कार्य करने के इच्छुकों का साक्षात्कार लेकर निर्णय ले। इच्छुक उम्मीदवारों की योग्यता, कार्य, चरित्र व आर्थिक स्थिति देखकर निर्णय लिया जाए।
Officials including congress vice president paigwar demanded vikas thackeray should be state president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:33 PMदिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
Jul 29, 2026 | 06:31 PMइंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMमिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 06:20 PMसुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:15 PMसंसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 06:14 PMमथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
Jul 29, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














