-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Occupy Sidewalks Markets On The Streets Showroom Owners Also Take Possession
फुटपाथ पर कब्जा, सड़कों पर बाजार; शोरूम वाले भी जमा लेते हैं कब्जा
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. दशकों से नगर प्रशासन सिटी के हॉकरों के लिए ठोस नीति नहीं बना पाया है. हॉकर्स जोन तो कागजों में दम तोड़ चुका है. अब तो इसकी चर्चा तक नहीं होती. परिणाम शहरवासी भुगत रहे हैं. सिटी में ऐसा एक भी बाजार क्षेत्र या सड़कें नहीं हैं जहां फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा न हों. फुटपाथ तो पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया है लेकिन उसका उपयोग अतिक्रमण करने वाले ठेलों, गुमटियों और विक्रेताओं के लिए परमानेंट जगह बन चुकी है. वहीं कई सड़कों पर बाजार लगते हैं.
अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते लगातार कार्रवाई करते रहते हैं लेकिन उनकी कार्रवाई का असर महज घंटे-दो घंटे का ही होता है. इधर दस्ता गुजरा, उधर दोबारा कब्जा कर लिया जाता है. सिटी के फुटपाथ हॉकरों का परमानेंट ठीया बन गए हैं कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. कोरोना काल से फुटपाथों पर विक्रेताओं की संख्या में 3-4 गुना इजाफा नजर आ रहा है. ऐसी कई सड़कें हैं, जहां दो वर्ष पूर्व तक इक्का-दुक्का ठेले व गुमटियां फुटपाथ पर नजर आते थे लेकिन आज उन्हीं सड़कों पर बाजार लगने लगा है.
किसी भी इलाके को नहीं छोड़ा
बाजार क्षेत्रों की तो छोड़ ही दें. कई रिहायशी बस्तियों के मुख्य सड़कों पर और फुटपाथों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो गया है. सिटी से सटे हुए इलाके विकसित हो रहे हैं. सीमेन्ट की सड़कें बन रही हैं और साथ ही चौड़े फुटपाथ भी बनाए जा रहे हैं. हालत यह है कि रोड का काम पूरा होते ही किनारों पर बड़ी संख्या में खानपान के ठेले, सब्जी-फल व अन्य सामान बेचने वालों का कब्जा हो रहा है. लगता है यह रोड या फुटपाथ बनने का इंतजार ही कर रहे होते हैं. ऐसे रिहायशी इलाकों में लोगों को इन अतिक्रमणकारियों के चलते परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है. सिटी के भीतर तो सुबह 8 बजे के बाद ही फुटपाथों पर सब्जी, नाश्ता-चाय के ठेलों का कब्जा हो जाता है, जो देर रात कर बना रहता है. नागरिकों को फुटपाथ पर चलने को जगह नहीं मिलती. वहीं नये रिहायशी इलाकों में भी ऐसा ही हाल होता जा रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
NEET धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, वर्धा में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को दिया अल्टीमेटम
Wardha News: आरबीएसके योजना से 8 वर्षों में 347 बच्चों की मुफ्त हार्ट सर्जरी, सरकार उठा रही पूरा खर्च
Wardha News: वर्धा में बारिश बनी मुसीबत, अधूरे निर्माण और खराब जल निकासी पर उठे सवाल
Wardha News: सेलू में बलीराजा सम्मान समारोह, किसानों के लिए 284 करोड़ की नहर मरम्मत परियोजना
दूकानदारों की भी दादागिरी
बाजार क्षेत्रों में तो दूकानदार और बड़े शोरूम वाले भी अपनी दूकान के सामने फुटपाथ पर सामान सजाते हैं. कहीं-कहीं तो सेकंड हैंड दोपहिया और फोर व्हीलर विक्रेता फुटपाथ पर ही दूकान सजा रहे हैं. कपड़े वाले तो पूरी दूकान ही बाहर सजाते नजर आते हैं. इन्हें लगता है कि इनकी दूकान के सामने का फुटपाथ उनकी ही मालिकी का है. वहीं पूरे शहर में मार्केट एरिया में तो फुटपाथ पार्किंग स्थल बन गए हैं. कुछ होटलों, अस्पतालों के सामने फुटपाथ पर दोपहिया व चार पहिया वाहहनों की पार्किंग ही फुटपाथ पर होती है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी नहीं होती. पूरी दादागिरी ही चल रही है.
रैकेट हैं सक्रिय
सूत्र तो बताते हैं कि कुछ इलाकों में केवल इसलिए कार्रवाई नहीं की जाती क्योंकि संबंधित विभाग के कर्णधारों और इलाके के पुलिस से सेटिंग होती है. बजाजनगर चौक से लक्ष्मीनगर चौक के बीच में रोज दोपहर से ही एक ही नाम के पावभाजी वालों के दर्जनों ठेले एक साथ फुटपाथ पर कब्जा जमाते हैं. इनके आगे कुछ पानीपुरी-चाट वाले भी ठेले भी जमते हैं. यह सब काछीपुरा बस्ती के हैं और एक ही मालिक है.
बताया जाता है कि यह संबंधित विभाग के कुछ भ्रष्ट कर्मियों से सेटिंग कर यहां फुटपाथ पर कब्जा जमाता है. जैसे उसने फुटपाथ खरीद ही लिया हो. इसी तरह सिटी में कई इलाके हैं जहां फुटपाथ पर कुर्सी-टेबल लगाकर खानपान की गुमटियां व ठेले सज रहे हैं. इन सबसे से वसूलीबाज कर्मचारियों से सेटिंग बताई जाती है. फुटपाथ पैदलचारियों के लिए बनाये गए हैं लेकिन उस पर दूकानें सजाई जा रही हैं.
Occupy sidewalks markets on the streets showroom owners also take possession
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Photo: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
Jul 26, 2026 | 10:00 AMएयर इंडिया का बड़ा फैसला: संभाजीनगर-दिल्ली उड़ान के समय में बदलाव, 1 अगस्त से नया शेड्यूल लागू!
Jul 26, 2026 | 10:00 AMSamsung का नया धमाका, 6000mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ जल्द आएगा Galaxy F70 Pro, जानें फीचर्स
Jul 26, 2026 | 09:56 AMजान न्योछावर कर दी पर देश को झुकने नहीं दिया… कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति, PM मोदी समेत दिग्गजों का पैगाम
Jul 26, 2026 | 09:53 AMशिवाजी पार्क से आज निकलेगा ठाकरे बंधुओं का अभिनंदन मोर्चा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साझा संदेश
Jul 26, 2026 | 09:52 AMमामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
Jul 26, 2026 | 09:46 AMPakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फिर से हुआ जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, जांच जारी
Jul 26, 2026 | 09:42 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














