नागपुर में NMC का बड़ा एक्शन: पीने के पानी से कार धुलाई पर छापा, 136 KG प्लास्टिक जब्त व 90 हजार जुर्माना

Nagpur Municipal Corporation Action: नागपुर में जल संकट के बीच एनडीएस ने पीने के पानी से कार धोने वाले 20 सेंटरों को चिन्हित किया। वहीं प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई कर 136 KG प्लास्टिक जब्त।
Nagpur Water Abuse Car Wash
कार धुलाई पर छापासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर में NDS दस्ते ने पांच जोन के 20 स्थानों पर पीने के पानी से कार धोने के मामले चिन्हित किए।

  • सतरांजीपुरा जोन में सबसे अधिक आठ स्थान सामने आए।

  • पेयजल के दुरुपयोग के मामलों में की गई कार्रवाई का स्पष्ट ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया गया।

  • NDS और MPCB की संयुक्त कार्रवाई में 136 किलो प्रतिबंधित एकल-उपयोग प्लास्टिक जब्त किया गया।

  • प्लास्टिक संबंधी कार्रवाई में कुल 90,000 रुपये जुर्माना वसूले जाने की जानकारी दी गई।

Nagpur Water Abuse Car Wash: नागपुर में जल संपदा विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद भविष्य के जल संकट से निपटने के लिए मनपा आयुक्त डॉ। विपिन इटनकर द्वारा लगातार कोई न कोई निर्देश जारी किए जा रहे हैं। हाल ही में एनडीएस दस्ते ने सिटी के कार वाशिंग सेंटर्स का सर्वे किया। .

इसी क्रम में मंगलवार को फिर एनडीएस दस्ते की ओर से 5 जोन में दस्तक दी गई जहां 20 स्थानों पर पीने के पानी से कार धोने के मामले तो उजागर हुए किंतु एनडीएस ने इन लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की, इसका खुलासा नहीं किया।

इससे कार्रवाई को लेकर संभ्रम की स्थिति बनी हुई है। निरीक्षण में सतरांजीपुरा जोन में 8 स्थान, धरमपेठ जोन में 5 स्थान, नेहरूनगर जोन में 4 स्थान तथा धंतोली जोन, लकड़गंज जोन और मंगलवारी जोन में 1-1 स्थान चिन्हित किया गया है।

136 किलो प्लास्टिक जब्त, 90,000 रु जुर्माना वसूला

एक ओर जहां पानी के दुरुपयोग को लेकर दस्ते सक्रिय हैं वहीं त्योहारों के इस दौर में प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नियों के उपयोग को लेकर भी पैनी नजर रखी जा रही है। एनडीएस ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) के सहयोग से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 136 किलो प्रतिबंधित एकल-उपयोग प्लास्टिक जब्त किया है।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान मनपा ने सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखकर गंदगी फैलाने, यातायात बाधित करने और प्लास्टिक के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 90,000 रुपये का जुर्माना वसूला है।

Nagpur Water Abuse Car Wash
नागपुर स्नातक चुनाव: 98 हजार आवेदन पेंडिंग और फर्जी नाम? हाई कोर्ट का चुनाव आयोग को 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

जरीपटका में भी टीम ने की छापामारी

महाराज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित एकल-उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों पर एनडीएस की टीम ने सख्त रुख अपनाया है। धरमपेठ जोन के अंतर्गत विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर मंगलवार को छापेमारी की गई।

इस कार्रवाई के तहत रामनगर स्थित मेसर्स बाचा सेल्स की दुकान से 35 किलो प्रतिबंधित एकल-उपयोग प्लास्टिक जब्त कर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसी तरह जरीपटका क्षेत्र में स्थित मेसर्स करण ट्रेडर्स पर छापा मारकर 72 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया और उन पर भी 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं जरीपटका क्षेत्र में ही स्थित कार्तिक ट्रेडर्स से 29 किलो प्लास्टिक जब्त करते हुए 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com