-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nmc Elections Reservation Lottery On 31st The Fate Of Candidates Will Open In Bhat Auditorium
मनपा चुनाव: 31 को आरक्षण लाटरी, भट सभागृह में खुलेगी प्रत्याशियों की किस्मत
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कड़ा रुख लेते ही राज्य चुनाव आयोग प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय हो गया है. हालांकि चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में कुछ देरी होने के कारण चुनाव अक्टूबर के बाद होने की संभावना जताई जा रही थी किंतु अब प्रक्रिया में प्रभाग रचना की अंतिम घोषणा के बाद आरक्षण की लाटरी निकालने की तारीख भी निश्चित की गई है.
राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार 31 मई को आरक्षण की लाटरी निकाली जानी है. इसके लिए अब मनपा आयुक्त की ओर से स्थान और समय सुनिश्चित किया जाना है. सूत्रों के अनुसार आरक्षण की लाटरी आम जनता के समक्ष निकालना जरूरी होता है. इसलिए इसमें कई लोगों के शामिल होने की संभावना रहती है. इसे देखते हुए मनपा के सुरेश भट सभागृह में आरक्षण की लाटरी होने की संभावना है.
राजनीतिक दल सक्रिय, बढ़ीं धड़कनें
-सोमवार को दोपहर में अचानक आरक्षण की लाटरी की तारीख की खबर आग की तरह फैल गई. इस वजह से न केवल राजनीतिक दल बल्कि इच्छुक कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: नितिन तिवारी की अगुवाई में बड़ा सियासी उलटफेर; 300 श्रमिकों ने ली शिवसेना की सदस्यता
नागपुर के तरोडी, बिडगाव व खरबी के निवासियों को मिला मालिकाना हक; राज्य सरकार ने दी सीधे आवंटन की नीतिगत मंजूरी
370 करोड़ रुपए के घोटाले की ‘जांच’ का इनाम? विवादों में घिरे मॉयल के नए सीएमडी विश्वनाथ सुरेश!
कोराडी की राख से हांफ रहा उत्तर नागपुर: पूर्व मंत्री नितिन राऊत ने विधानसभा में सरकार को घेरा
– जानकारों के अनुसार जहां महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के अलावा 43 सीटों पर आरक्षित वर्ग की सीटों का आरक्षण निर्धारित करना है वहीं इन आरक्षित वर्ग में भी आधी सीटें महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित करनी है.
-प्रभाग की मतदाता संख्या के अनुसार जहां आरक्षित वर्ग की संख्या अधिक है वहां पर उतरते क्रम से प्रत्येक प्रभाग में एक सीट आरक्षित करनी है. संख्या के आधार पर आरक्षित वर्ग मतदाता के प्रभागों का अनुमान पहले से लगाया जा रहा है.
– वास्तविक चिंता आरक्षित वर्ग के इच्छुक पुरुष प्रत्याशी को है. यदि ऐसे प्रभागों में महिला आरक्षण की लाटरी निकाली गई तो पुरुष प्रत्याशी के लिए चुनाव काफी कठिन होगा. यही कारण है कि कई इच्छुकों की धड़कनें तेज हो गई हैं.
चुनाव में जुट गई भाजपा
जानकारों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी हर समय चुनावी मोड में रहती है. यही कारण है कि कार्यकर्ताओं को किसी न किसी अभियान के तहत जोड़कर रखा जाता है. भले ही चुनाव दूर रहे लेकिन मतदाताओं तक पहुंचने के लिए कोई न कोई कार्यक्रम देकर उन्हें व्यस्त रखा जाता है. मनपा चुनाव को लेकर कुछ समय तक असमंजस की स्थिति होने से कई कारणों के चलते इच्छुक कार्यकर्ता निष्क्रिय हो गए थे किंतु तारीख की घोषणा होते ही भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मनपा चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी की तुरंत बैठक ली गई जिसमें चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाने के निर्देश तमाम पदाधिकारियों को दिए गए. कोर कमेटी के पदाधिकारियों को प्रभाग स्तर पर बैठकें लेकर प्रभाग में पार्टी की स्थिति तथा प्रत्याशी के संदर्भ में सटीक जानकारी तैयार करने की हिदायतें दी गई हैं.
फिलहाल कोमा में महाविकास आघाड़ी
आरक्षण लाटरी की घोषणा होते ही भाजपा तो काम में जुट गई लेकिन महाविकास आघाड़ी के घटक दल अभी भी कोमा में दिखाई दे रहे हैं. माना जा रहा है कि चुनाव में भाजपा को किसी अन्य दल के साथ सीटों का तालमेल नहीं करना है. पूर्व मंत्री सुलेखा कुम्भारे की पार्टी के लिए 1-2 सीटें छोड़ने के अलावा भाजपा के समक्ष कोई समस्या नहीं है. वहीं राज्य भर में स्थानीय निकाय चुनाव भी एकजुट होकर लड़ने की महाविकास आघाड़ी की घोषणा वास्तव में कहीं दिखाई नहीं दे रही है. यहां तक कि स्थानीय स्तर पर इन दलों के कौन से पदाधिकारी तालमेल करेंगे इसका भी खुलासा नहीं किया गया है जबकि भाजपा की ओर से सभी को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं.
Nmc elections reservation lottery on 31st the fate of candidates will open in bhat auditorium
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
Jun 25, 2026 | 08:58 PMफुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफी! चंदा चोरी मामले में FIR दर्ज होने पर अखिलेश का तंज, बोले- सारे सबूत…
Jun 25, 2026 | 08:54 PMछत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
Jun 25, 2026 | 08:54 PMआम जनता को बड़ा झटका, पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा; नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये
Jun 25, 2026 | 08:50 PMउज्जैन में काम से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों का जानलेवा हमला; चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल
Jun 25, 2026 | 08:45 PMNirjala Ekadashi Parana: कल होगा निर्जला एकादशी व्रत का पारण, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और नियम
Jun 25, 2026 | 08:42 PMचंपत राय से गोपाल राव तक किसी का नाम नहीं…इन 8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दोष साबित हुए तो मिलेगी कितनी सजा?
Jun 25, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM














