अतिक्रमणकारियों पर मनपा का सर्जिकल स्ट्राइक! महापौर के निर्देश पर कोचिंग, वाइन शॉप्स और रेस्टोरेंट्स को नोटिस

Nagpur Encroachment Action: नागपुर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ मनपा ने सख्ती बढ़ाई है। सोमवार को धरमपेठ और हनुमाननगर जोन में शिक्षण संस्थानों, रेस्टोरेंट समेत 6 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए।
Nagpur Illegal Construction Action
नागपुर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ मनपा ने सख्तीफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Nagpur Illegal Construction Action: नागपुर शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ महानगरपालिका की ओर से सख्त रुख अपनाया गया है। महापौर नीता ठाकरे के स्पष्ट निर्देशों का पालन करते हुए मनपा ने सोमवार को अतिक्रमणकारियों और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ एक बड़ी और कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मुहिम के तहत शहर के अलग-अलग जोनों में स्थित कई प्रमुख प्रतिष्ठानों को कड़े नोटिस जारी किए गए हैं।

महापौर के निर्देशानुसार मनपा के संबंधित विभागों और जोन कार्यालयों द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माणों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इस निरीक्षण अभियान के दौरान जिन स्थानों पर नियमों का उल्लंघन पाया जा रहा है उन संबंधित लोगों को बिना किसी ढील के सीधे नोटिस थमाए जा रहे हैं। इस वृहद कार्रवाई की जद में शहर के बड़े निजी शिक्षण संस्थान, वाइन शॉप और रेस्टोरेंट जैसे प्रतिष्ठान भी आ गए हैं। सोमवार को मुख्य रूप से धरमपेठ जोन के अंतर्गत 2 और हनुमाननगर जोन के अंतर्गत 4 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।

बड़े कोचिंग संस्थानों पर गिरी गाज

धरमपेठ जोन के अंतर्गत की गई कार्रवाई शहर में विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 2 प्रमुख और बड़े निजी शिक्षण संस्थानों को अनधिकृत निर्माण के मामले में मनपा की ओर से नोटिस थमाया गया है। इनमें और मेसर्स फिजिक्स वाला जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

शहर में चल रही इस 'धड़क मुहिम' के तहत इन संस्थानों पर की गई इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले किसी भी प्रतिष्ठान के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरते जाने का रुख साफ किया गया है।

Nagpur Illegal Construction Action
कानपुर: पुलिस के सामने मां-बेटी जिंदा जले, अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ हादसा, SDM पर 'मर्डर' का केस

रेस्टोरेंट और वाइन शॉप भी रडार पर

हनुमाननगर जोन में भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच के बाद यहां नियमों की अनदेखी कर अतिक्रमण करने वाले 4 प्रतिष्ठानों के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाते हुए उन्हें नोटिस जारी किए गए है।

इन प्रतिष्ठानों में मेसर्स नैवेद्यम प्योर वेज फैमिली रेस्टोरेंट, मेसर्स शान किचन एंड बार, निखिल नरेश कुसुमगर और मेसर्स डोलीकर वाइन शॉप का समावेश है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शहर में विकास के नाम पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com