-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nia Entry In Aurangzeb Case Many Links Related To Violence Revealed More Than 90 People Arrest
औरंगजेब मामले में NIA की एंट्री, हिंसा से जुड़े खुलेंगे कई तार; अब तक 90 से ज्यादा को किया गया है गिरफ्तार
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
अब तक इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज की गई थी, जबकि 90 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में इस पूरे मामले के बाद में पुलिस ने दावा किया कि इस हिंसा में बांग्लादेशी कनेक्शन सामने आया है।

नागपुर हिंसा अपडेट, कॉन्सेप्ट फोटो
नागपुर : औरंगजेब मामले को लेकर नागपुर में हुए हिंसा में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA की एंट्री हो चुकी है। एनआईए के अधिकारियों ने छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र का दौरा कर वहां के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद शुरुआती जानकारी प्राप्त की है।
NIA सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने औरंगजेब की कब्र और उसके आसपास के इलाके का निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने वहां के सीनियर पुलिस ऑफिर्स से मुलाकात कर हिंसाग्रस्त इलाके की स्थिति का जायजा लेने का काम किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बांग्लादेशी कनेक्शन सामने आने के बाद अब एनआईए की टीम इस मामले में जल्द ही केस दर्ज कर जांच शुरू करने वाली है।
नागपुर हिंसा में बांग्लादेशी कनेक्शन का दावा
औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर बीते सोमवार यानी 17 मार्च को नागपुर में एक हिंसा भड़क गई थी, जिसमें डीसीपी समेत कई पुलिसकर्मीयों की घायल होने की खबर थी। जानाकरी के मुताबिक, उपद्रवियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी, पेट्रोल बम फेंके, पथराव किया था। अब तक इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज की गई थी, जबकि 90 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में इस पूरे मामले के बाद में पुलिस ने दावा किया कि इस हिंसा में बांग्लादेशी कनेक्शन सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
परभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां
गणपतिपुले में समुद्र की लहरों में बहने वाले पांच श्रद्धालुओं का अब तक नहीं लगा सुराग, खोज अभियान जारी
नवभारत कार्यालय पहुंचे संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर; शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा
हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जानकारी के लिए बता दें कि नागपुर में हुए हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को पुलिस ने बीते बुधवार यानी 19 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे 21 मार्च तक की पुलिस कस्टडी में भेजा था। उस पर 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा करने और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगा हुआ है। इस मामले में फहीम खान समेत छह आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का दर्ज किया गया।
नागपुर की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
ऐसे हुई थी हिंसा
दरअसल, औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए वीएचपी ने बीते सोमवार को नागपुर में प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में औरंगजेब का पुतला भी जलाया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नागपुर के महाल इलाके में हिंसा भड़क गई, जिसके कारण उग्र भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ करने शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस पर भी हमला हुआ। बताया जा रहा है कि डीसीपी निकेतन पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया। बाद में इस इलाके में कर्फ्यू लगाकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किए गए।
Nia entry in aurangzeb case many links related to violence revealed more than 90 people arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMबारिश में फंसे शख्स को कंधे पर बैठाकर सड़क पार कराई, कोलकाता का VIDEO देख लोग बोले- ये है असली Uber!
Jun 20, 2026 | 10:28 PMकानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PMपरभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां
Jun 20, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM












