-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Naturopathy Is Part Of Life People Are Cured Without Medicine Dr Abha Jain
पार्ट ऑफ लाइफ है नेचुरोपैथी, बिना दवा से ठीक होते हैं लोग: डॉ. आभा जैन
- Written By: मृणाल पाठक

नागपुर. नेचुरोपैथी कुदरती तरीके से स्वस्थ जिंदगी जीने की कला है. इस पद्धति के जरिये व्यक्ति का उपचार बिना दवाइयों के किया जाता है. इसमें स्वास्थ्य और रोग के अपने अलग सिद्धांत हैं और उपचार की अवधारणाएं भी अलग प्रकार की हैं. आधुनिक जमाने में भले इस पद्धति की यूरोप में शुरुआत हुई हो, लेकिन अपने वेदों और प्राचीन शास्त्रों में अनेकों स्थान पर इसका उल्लेख मिलता है. मनुष्य की जीवनशैली और उसके स्वास्थ्य का अहम जुड़ाव है. चिकित्सा के इस तरीके में मुख्य रूप से प्रकृति के साथ जीवनशैली का सामंजस्य स्थापित करना सिखाया जाता है.
इस पद्धति में खानपान की शैली और हाव-भाव के आधार पर इलाज किया जाता है. इसमें एक्युप्रेशर, हीलिंग, सुजोक थेरेपी आती है. इस चिकित्सा पद्धति से कैंसर, पैरालिसिस, थायरॉइड, घुटनों का दर्द, सोरायसिस, डायबिटीज-2 जैसी खतरनाक बीमारियां ठीक की जा सकती हैं. इससे स्किन क्वालिटी को भी इम्प्रूव कर सकते हैं. इन विचारों और कुदरती चिकित्सा पद्धति से रिमझिम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट व पेनलेस थेरेपी सेंटर की संचालिका डा. आभा जैन ने जहां हजारों लोगों का इलाज किया, वहीं इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग देकर सैकड़ों को आत्मनिर्भर भी बनाया है. इस पद्धति के इलाज के बाद बहुत से मरीज आज स्वस्थ जीवन जी रहे हैं.
‘नवभारत बी ब्यूटीफुल’ में आभा बताती हैं कि उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत एक ब्यूटीशियन के रूप में की थी, लेकिन ब्यूटी क्लीनिक में आने वाली महिलाओं की विविध तरह के दर्द की शिकायत को देखते हुए मेरी रुचि इस चिकित्सा पद्धति की तरफ बढ़ी. वे कहती हैं कि आज हम जीवन जीने का तरीका एलोपैथी चिकित्सा को नहीं बना सकते हैं. नेचुरोपैथी चिकित्सा पार्ट ऑफ लाइफ है.
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Skin Care : मानसून में रैशेज, खुजली और फंगल इन्फेक्शन से बचना है? जानिए एक्सपर्ट्स की जरूरी सलाह
Anti-Ageing Yoga: बढ़ती उम्र की रफ्तार को धीमा करने में मदद कर सकते हैं ये 3 योगासन, भीतर से आएगा निखार
Morning Face Wash: क्या केवल पानी से चेहरा धोना काफी है? जानें सुबह फेस क्लीनिंग का सही तरीका
Monsoon Makeup Tips: बारिश और उमस में भी मेकअप रहेगा बिल्कुल फ्रेश, अपनाएं ये 8 आसान ट्रिक्स
बहुत जल्द ठीक हो सकता है मेंटल डिसआर्डर
आभा बताती हैं कि इस चिकित्सा से मेंटल डिसआर्डर बहुत जल्दी ही ठीक होता है. इससे चिड़चिड़ापन, बच्चों के मोबाइल देखने की आदत, डिप्रेशन जैसी अवस्था भी ठीक होती है. महामारी में लोग एंटी बायोटिक लेने के बाद भी जहां ठीक नहीं हुए, वहीं एक्युप्रेशर, सुजोक, हीलिंग जैसी नेचुरोपैथी पद्धति से जल्द ठीक हुए हैं. 7 बार विदेश यात्रा करने के बाद उन्होंने पाया कि वहां की महिलाएं दवाएं नहीं खातीं, बल्कि इस चिकित्सा पर उन्हें अधिक विश्वास है.
वे कहती हैं कि मानव शरीर बायो-एनर्जी फील्ड पर चलता है. एनर्जी में डिस्टर्बनेस होने से बीमारियां होती हैं. एक बार दवाओं का साइड इफेक्ट हो सकता है, लेकिन पेनलेस थेरेपी में किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता. नेचुरोपैथी, उपचार का न केवल सरल और व्यावहारिक तरीका प्रदान करता है, बल्कि यह तरीका स्वास्थ्य की नींव पर ध्यान देने का किफायती ढांचा भी प्रदान करता है. स्वास्थ्य और खुशहाली वापस लाने के कुदरती तरीकों के कारण यह काफी पापुलर हो रहा है. वे बताती हैं कि लोगों को अवेयर करने के लिए जेसीआई, लायंस क्लब और रोटरी में सेमिनार्स भी हो चुके हैं.
इससे कई बीमारियां ठीक होती हैं. इसके कुछ टिप्स इस प्रकार हैं-
सुजोक, हीलिंग थेरेपी से क्या होता है?
सुजोक और हीलिंग थेरेपी से इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ ही बालों की क्वालिटी को अच्छा किया जा सकता है.
एक्युप्रेशर से किस तरह लाभ होता है?
एक्युप्रेशर प्वाइंट वात, पित्त और कफ को बैलेंस करता है. एक्युप्रेशर के सारे प्वाइंट्स हाथ और पांव में होते हैं.
स्वस्थ शरीर के लिए क्या करना चाहिए?
स्वस्थ शरीर के लिए स्माइल मेडिटेशन करना बहुत जरूरी है. दिन भर में 4 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए. इससे स्किन चमकदार रहती है.
माइक्रो करंट थेरेपी से क्या होता है?
माइक्रो करंट थेरेपी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. इससे सेल्स रेजोनेंट होते हैं. शरीर के सेल्स की ऊर्जा बढ़ती है.
इस चिकित्सा पद्धति से क्या-क्या ठीक हो सकता है?
इस चिकित्सा पद्धति से कई तरह की बीमारियां ठीक होती हैं. साथ ही पिगमेंटेशन व झुर्रियां भी ठीक होती हैं.
Naturopathy is part of life people are cured without medicine dr abha jain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














