-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- National Acupuncture Experience Conference Fadnavis Acucan 2026 Nagpur
नागपुर में बोले CM फडणवीस: एक्यूपंक्चर से दूर हुआ था मेरा पीठ दर्द, इसके विकास में कमी नहीं आने देगी सरकार
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Fadnavis Acupuncture Experience: नागपुर में एक्यूकान-2026 के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें भी पीठ दर्द से एक्यूपंक्चर उपचार से राहत मिली थी।

देवेंद्र फडणवीस, एक्यूपंक्चर, एक्यूकान 2026, नागपुर (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Fadnavis Acupuncture Experience: नागपुर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक्यूपंक्चर उपचार पद्धति से असंख्य मरीजों को विभिन्न बीमारियों से राहत मिली है। लगभग 23-24 वर्ष पहले जब वे स्वयं पीठ दर्द से पीड़ित थे, तब इसी उपचार पद्धति से उन्हें स्वस्थ होने में सहायता मिली थी। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा पद्धति के विस्तार तथा इसके शैक्षणिक विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार निरंतर प्रयासरत है और सरकारी स्तर पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
वे डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नेशनल कान्फ्रेंस ऑन एक्यूपंक्चर-एक्यूकान 2026 के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर महाराष्ट्र काउंसिल ऑफ एक्यूपंक्चर के डॉ. रूमी बेरामजी, इंडियन सोसाइटी ऑफ मेडिकल एक्यूपंक्चर के अध्यक्ष डॉ. रमन कपूर, डॉ. नारायण नवले, डॉ. प्रदीप गुहा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
एक्यूपंक्चर को बढ़ावा देगी महाराष्ट्र सरकार: फडणवीस
सीइंग इज बिलीविंग सीएम ने कहा कि ‘सीइंग इज बिलीविंग’ अर्थात जिसे हम अपनी आंखों से प्रत्यक्ष देखते हैं, उस पर हमारा विश्वास और अधिक दृढ़ हो जाता है। एक्यूपंक्चर भी ऐसी ही अनुभव आधारित उपचार पद्धति है, जिसकी प्रभावशीलता का अनुभव स्वयं मरीज करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
कालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
Amravati News: स्कूल बस से उतरते ही 6 साल की छात्रा हुई हादसे का शिकार, आरोपी चालक गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि यह एक होलिस्टिक चिकित्सा पद्धति है और सरकार इसकी उपयोगिता को महत्व देती है। इस क्षेत्र के सामने मौजूद चुनौतियों से वे भली भांति परिचित हैं और राज्य सरकार पूरी क्षमता के साथ इन समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी। डॉ. बेरामजी ने कहा कि सीएम ने एक्यूपंक्चर चिकित्सा पद्धति को प्रतिष्ठा दिलाने तथा इसे शैक्षणिक मान्यता प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
महाराष्ट्र में 4,500 से अधिक पंजीकृत एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ
समय-समय पर इस क्षेत्र की समस्याओं को समझते हुए शासन स्तर पर आने वाली बाधाओं को दूर करने में सहयोग किया। उनके सहयोग के कारण ही आज महाराष्ट्र में 4,500 से अधिक पंजीकृत एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: नागपुर से 800 श्रद्धालु बोधगया के लिए रवाना, फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी
उन्होंने बताया कि इनमें लगभग 60 प्रतिशत महिलाएं है, जो गर्व का विषय है। डॉ. रमन कपूर ने भी एक्यूपंक्चर के विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और सहयोग की सराहना की।
National acupuncture experience conference fadnavis acucan 2026 nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
Aug 08, 2026 | 09:22 PMकांवड़ियों के लिए विवाह जैसा मेन्यू तैयार; देसी से चाइनीज तक व्यंजन, हाईटेक मशीनों से बन रहीं हजारों रोटियां
Aug 08, 2026 | 09:19 PMTRAI Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका, 80 हजार सैलरी वाली सरकारी नौकरी; जानें आवेदन की तारीख
Aug 08, 2026 | 09:18 PMUPI यूजर्स ध्यान दें! सरकार का बड़ा ऐलान, क्या सच में लगने वाला है हर ट्रांसफर पर शुल्क?
Aug 08, 2026 | 09:09 PM15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PMरात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान
Aug 08, 2026 | 09:04 PMBajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और 4 Ride Modes से मचाएगी तहलका
Aug 08, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














