-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Traffic Department Lapses Dhanteras
धनतेरस पर नागपुर बना जाम का शहर, ट्रैफिक विभाग का फोकस ‘चालान’, घंटों बाजार में फंसे लोग
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur धनतेरस के दिन बाजार में भीड़ उमड़ेगी। लोग खरीदी के लिए बाहर आएंगे। यह सभी को मालूम था। व्यापारी-ग्राहक सभी अपनी-अपनी प्लानिंग के साथ तैयार थे। बस एक ट्रैफिक विभाग के पास कोई प्लानिंग नहीं दिखी।

नागपुर ट्रैफिक (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Traffic Jam: नागपुर में धनतेरस के दिन कम से कम शहर के प्रमुख मार्गों को लेकर वहीं चालान वाले युग में ही ट्रैफिक विभाग जी रहा था। कहां चालान काटना, कहां बैरिकेड लगाना और ट्रैफिक को कहां से छोड़ना, इस पर किसी प्रकार का मंथन नहीं किया गया। नतीजा यह हुआ कि लोग घंटों तक इस गली से उस गली का चक्कर काटने को विवश हो गए। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में रह गए लेकिन कहीं पर भी पुलिस नहीं दिखी।
दुकान के आगे ठेले, ठेले के आगे दुकान
इतवारी, महल, धरमपेठ, जरीपटका, सदर की हालत में सुधार देखने को नहीं मिला। इसका कारण यह था कि दुकान के आगे ठेले लगे थे और ठेले के आगे (सड़क) फुटपाथ दुकान। तीन लेयर में कारोबार हो रहा था। बची हुई जगह वाहनों के लिए थी जिसके कारण हर एक कदम पर जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक विभाग के लोग कहीं नजर नहीं आएं। वाहनों में बैठकर एनाउंसमेंट करते रहे लेकिन जमीन पर उतरे नहीं।
100 मीटर चलने के लिए भी लोग विवश हो गए। इतवारी में सड़कों पर वाहन खड़े कर दिए गए। ठेलों के आगे वाहन खड़े रहे और जाम को न्योता देते रहे परंतु किसी ने कुछ नहीं किया। लोग इस गली से उस गली भटकते रहे परंतु कहीं से भी निकासी के लिए मार्ग नहीं मिल रहा था। स्पष्ट था कि ट्रैफिक विभाग के पास प्लानिंग का अभाव था जो दुकानदारों और ग्राहकों के लिए भारी पड़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
अब चौराहों पर सर्विस रिवॉल्वर के साथ दिखेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, नागपुर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश
Nagpur Police: नागपुर पुलिस आयुक्तालय पहुंचीं अपर मुख्य सचिव मनीषा पाटणकर, स्मार्ट पुलिसिंग पर दिया जोर
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
बीच सड़क वाहन खड़ा कर माल की लोडिंग-अनलोडिंग
त्योहार के दिन भी इन मार्गों पर माल वाहक वाहन इतवारी के गली-गली को जाम करते रहे। वाहन बीच में खड़ा कर लोग बिंदास माल की लोडिंग-अनलोडिंग करते रहे जिसके कारण मार्ग घंटों जाम रहा। क्या मजाल की कोई भी इन्हें हटा सके। लोगों के लिए परेशानी उठाने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा था।
बैरिकेड ने किया जाम
इतवारी सहित महल, सेंट्रल एवेन्यू में बड़े पैमाने पर बैरिकेडिंग की गई थी। बैरिकेडिंग जी का जंजाल बन गयी। नंगा पुलता को पूरी तरह से घेर लिया गया। इस वजह से लोग भटकने को मजबूर हो गए। जाम से राहत मिलने की जगह लोग परेशान होते दिखाई दिए।
इसी प्रकार धारस्कर रोड स्थित बेहतर नहीं थी क्योंकि यहां पर भी सेंट्रल एवेन्यू पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी जिसके कारण लोग उलझन में फंस रहे थे और वाहन को रिवर्स लेने के चक्कर में जाम कर रहे थे। सेंट्रल एवेन्यू के अधिकांश मार्गों पर छोटे-छोटे चौराहों को बौरिकेडिंग कर दिया गया था। नतीजा ‘जाम’ में वृद्धि देखी गई। हर खुले चौराहे पर यू-टर्न जाम को न्योता देते ही दिखा।
मजा हो गया किरकिरा
आम लोग ट्रैफिक विभाग और पुलिस पर गुस्सा उतारते हुए ही दिखे। घंटों तक जाम में फंसे लोगों ने बदइंतजामी पर भरपूर भड़ास निकाली। हजारों की संख्या में लोग बाजार में थे लेकिन अधिकांश लोगों का मजा जाम किरकिरा गया।
यह भी पढ़ें – धनतेरस पर Nagpur में टूटा रिकॉर्ड! 800 करोड़ का बंपर कारोबार, हर सेक्टर में जमकर हुई खरीदी
न सुधरता है, न कदम बढ़ाते हैं आगे
जब से अजनी चौक से चूना भट्ठी जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है, यह चौक सभी के ‘नियंत्रण’ से बाहर हो गया है। नियंत्रण के अभाव में इस चौक की पहचान ‘जाम चौक’ के रूप में होने लगी है। सुबह हो या दोपहर हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। शाम को यहां से निकल पाना मुश्किल हो जाता है। यहां से निकल जाने के बाद कृपलानी चौक पूरा कसर निकाल लेता है। कुल मिलाकर फ्लाईओवर का मजा इन दोनों चौक पर काफूर हो जाता है। टाइम की बचत भी बेकार हो जाती है।
‘चालान युग’ में परिणाम की उम्मीद बेकार
आम लोगों की यह धारणा बन चुकी है कि ‘चालान युग’ में जी रहे ट्रैफिक विभाग की छवि अब वैसी ही बन चुकी है। शहर में कई ऐसे चौराहें हैं जहां पर 5-5 पुलिस वाले बैठे रहते हैं। मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। चौक जाम रहने पर भी ये ‘मैदान’ में नहीं उतरते लेकिन जब चालान बनाने की बारी आती है तो ये सतर्क हो जाते हैं। इतनी फुर्ती में काम करते हैं जैसे नागरिकों को ‘बड़ी सेवा’ देने जा रहे हैं। जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है। ‘वसूली’ इसका व्यवहार बन चुका है।
Nagpur traffic department lapses dhanteras
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PMहाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, कहा- सिर्फ एक जैसे बयान से गवाह नहीं होते विश्वसनीय, 2 को किया बरी
Jul 17, 2026 | 02:35 PMनेपाल में बुलडोजर एक्शन के बाद आत्मदाह से मचा हड़कंप; पीएम बालेन शाह के खिलाफ खड़े हुए Gen Z युवा
Jul 17, 2026 | 02:25 PMमुरैना में स्कूल से अगवा 3 साल का कार्तिक सकुशल मिला, पुलिस हिरासत में मास्टरमाइंड पिता
Jul 17, 2026 | 02:24 PM19 साल की हंसिका लांबा ने बुडापेस्ट में लहराया तिरंगा, जीता सिलवर मेडल; भारत के नाम हुए पांच नए पदक
Jul 17, 2026 | 02:24 PMUDAN Scheme का बड़ा तोहफा, दमन-Delhi Direct Flight से 8 घंटे का सफर अब ढाई घंटे में
Jul 17, 2026 | 02:22 PMअमरावती के किसानों ने पूरी की 83% खरीफ बुआई, अब अच्छी बारिश का इंतजार
Jul 17, 2026 | 02:21 PMवीडियो गैलरी

‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM
पुरी रथयात्रा में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:00 PM
नौकरी और जिंदगी दोनों से इस्तीफा… सिपाही के सुसाइड ऑडियो में ऐसा क्या था? आला अधिकारी को ठहरयाा जिम्मेदार
Jul 17, 2026 | 12:40 PM














