नागपुर धार्मिक अपडेट: द्वारकाधीश देवस्थान में ब्रह्मोत्सव, प्रताप नगर में साईं भजन और माता मंदिर में होम-हव

द्वारकाधीश देवस्थान में वार्षिक ब्रम्होत्सव का आयोजन हुआ।
nagpur-212
Updated on

Nagpur Dwarkadhish Devasthan News: नागपुर धारस्कर रोड स्थित द्वारकाधीश देवस्थान में आयोजित द्विदिवसीय ब्रह्मोत्सव के तहत आज भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कांची प्रतिवादी स्वामी श्रीनिवासाचार्य ने ब्रह्मोत्सव का महत्व बताते हुए कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने भगवान वेंकटेश्वर के सम्मान में इस उत्सव का आयोजन किया था।

उत्सव के प्रथम दिन मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो मंदिर परिसर में पहुंचकर अभिषेक के साथ संपन्न हुई। वहीं शाम को कल्याणेश्वर के तहत भगवान की भव्य बारात निकाली गई, जिसने इतवारी-गांधीबाग क्षेत्र का भ्रमण किया।

देवस्थान के अध्यक्ष पूनमचंद मालू ने बताया कि द्वितीय दिवस 25 मार्च को शाम 6 बजे विशेष श्रृंगारित रथ स्वामीजी के सान्निध्य में मंदिर पहुंचेगा।

गणेश कॉलोनी में साईं भजन संध्या आज

नागपुर। गणेश कॉलोनी, प्रताप नगर चौक क्षेत्र में श्रीराम नवमी व साईं नवरात्र उत्सव के तहत 25 मार्च को शाम 7 बजे साईं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। संयोजक रंजन कदम ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

माता मंदिर में कल होम-हवन, महाप्रसाद वितरण

नागपुर। खामला स्थित माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र उत्सव के अंतर्गत धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं। विजय शर्मा महाराज के सान्निध्य में पूजा-अर्चना के साथ पौधरोपण भी किया गया।

गुरुवार को शाम 5 बजे होम-हवन का आयोजन होगा। इसके बाद कन्या भोज तथा शाम 7 बजे लंगर प्रसाद वितरण किया जाएगा। घट विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com