-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Pi Transferred 2 Constables Suspended
नागपुर SP का सख्त एक्शन, पीआई का तबादला और 2 हवलदारों निलंबन से मचा हड़कंप
- Written By: आकाश मसने
नागपुर पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने रामटेक पुलिस स्टेशन की नाक के नीचे खुले आम चले रहे जुआ अड्डा के लिए जिम्मेदार पुलिस निरीक्षक प्रशांत काले का तबादला कर दिया। वहीं, बीट इंचार्ज गजानन माहुरे और स्थानीय अपराध शाखा के कांस्टेबल रोशन काले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर: रामटेक पुलिस स्टेशन की नाक के नीचे खुले आम चले रहे जुआ अड्डा के लिए जिम्मेदार पुलिस निरीक्षक प्रशांत काले का तबादला कर दिया गया। वहीं, बीट इंचार्ज गजानन माहुरे और स्थानीय अपराध शाखा के कांस्टेबल रोशन काले को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार, रामटेक पुलिस स्टेशन से मात्र 3 किमी की दूरी पर आमगांव (नागार्जुन समीप) में राजस्व विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करके बनाए गए एक मकान में धड़ल्ले से जुआ अड्डा संचालित किया जा रहा था।
इस जुए अड्डे पर मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के जुआरी भी जुआ खेलने आते थे। सर्व सुविधायुक्त उपरोक्त जुआ अड्डे पर हाल ही में उपविभागीय पुलिस अधिकारी, सावनेर के नेतृत्व में पुलिस दल ने छापा मारकर बड़े पैमाने में नकद राशि जब्त कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। इतने बड़े पैमाने पर शुरू उपरोक्त जुआ अड्डा की भनक मात्र 3 किमी की दूरी पर स्थित रामटेक पुलिस स्टेशन के पुलिस दल को नहीं लगना निश्चित ही उनकी कार्यप्रणाली पर संदेह जता रही थी।
यह भी पढ़ें:– नेचर टूरिज्म से साध्य होगा पर्यावरण संवर्धन, नितिन गडकरी ने किया ऑक्सीजन बर्ड पार्क का उद्घाटन
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
न्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Raksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
पुलिस ने ही किया गुमराह
बता दें कि यह जुआ अड्डा जिस घर में संचालित किया जा रहा था, वह घर राजस्व विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करके बनाया गया है। पुलिस विभाग ने उसे फार्म हाउस बताया है जबकि वहां पर कोई खेती या फार्म हाउस ही नहीं है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार को जुआ अड्डा से पकड़े गए आरोपियों और वहां से बरामद सम्पत्ति की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बिना कोई देर किए रामटेक पुलिस स्टेशन के थानेदार प्रशांत काले का तबादला डीएसबी, नागपुर में कर दिया। थानेदार के अलावा रामटेक शहर के बीट इंचार्ज गजानन माहुरे और स्थानीय अपराध शाखा के कांस्टेबल रोशन काले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
यह भी पढ़ें:– बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
काले का हुआ तबादला
पीआई काले का तबादला डीएसबी, नागपुर जिला ग्रामीण में होने के साथ ही साथ उनके स्थान पर डीएसबी के पुलिस निरीक्षक आसाराम शेट्ये को रामटेक पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित किया गया है और उन्होंने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह छापेमारी की गई है वहां पर बड़े पैमाने पर नशीली दवाइयों की भी बिक्री शुरू रहती है और दिलचस्प बात तो यह है कि जुआ अड्डा चलाने वाला गिरफ्तार मुख्य आरोपी दिनेश खिचर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।
Nagpur pi transferred 2 constables suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMPoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Jul 15, 2026 | 10:33 AMRaksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 15, 2026 | 10:33 AMबीड में पैर की ठोकर से उखड़ी 48 लाख के नए पुल की रेलिंग, वायरल वीडियो ने खोली निर्माण कार्य के ‘विकास’ की पोल
Jul 15, 2026 | 10:30 AMजेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
Jul 15, 2026 | 10:22 AMनवभारत संपादकीय: उमर अब्दुल्ला ने ट्रंप से गुहार की बात क्यों कही ?
Jul 15, 2026 | 10:20 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM










