प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर नाबालिग गर्लफ्रेंड की मामी की हत्या! अपहरण कर पीटा, दो दिन बाद अस्पताल में मौत

Nagpur Aunt Brutal Murder: नागपुर के नंदनवन में नाबालिग लड़की से संबंध का विरोध करने पर उसकी मामी प्रियंका सावरकर की हत्या का आरोप। अपहरण कर लाठी से पीटा, मेयो अस्पताल में मौत।
Nagpur Aunt Kidnapped Beaten To Death
नागपुर चाची का अपहरण कर पीट-पीटकर हत्यासोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नाबालिग लड़की से संबंध का विरोध करने पर मामी को निशाना बनाने का आरोप।

  • महिला का अपहरण कर लाठी से हमला किया गया; इलाज के दौरान मौत।

  • आरोपी अक्षय करोटे फरार, नंदनवन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nagpur Aunt Kidnapped Beaten To Death: नागपुर के नंदनवन क्षेत्र में नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध का विरोध करने पर उसकी 35 वर्षीय मामी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अक्षय करोटे ने प्रियंका सावरकर का अपहरण कर वाठोडा क्षेत्र में लाठी से हमला किया। दो दिन तक उपचार के बाद मेयो अस्पताल में महिला की मौत हो गई। आरोपी फरार है।

नाबालिग प्रेमिका की मामी की हत्या

नागपुर शहर में नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। नागपुर के नंदनवन क्षेत्र में 35 वर्षीय प्रियंका महेश सावरकर की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी अक्षय शालिकराम करोटे (30) ने पहले महिला का अपहरण किया और फिर वाठोडा इलाके में ले जाकर लाठी से बेरहमी से पीटा। सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आने के बाद प्रियंका ने दो दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया। आखिरकार मेयो अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से फरार है। मृतका नंदनवन झोपड़पट्टी की निवासी थी।

दो साल से नाबालिग से संपर्क का आरोप

जानकारी के अनुसार, अक्षय करीब दो साल पहले प्रियंका की 16 वर्षीय भांजी संगीता (बदला हुआ नाम) के संपर्क में आया था। दोनों के बीच मुलाकातें होने लगीं। कुछ दिन पहले अक्षय ने कथित तौर पर संगीता के साथ मारपीट की थी। इसकी जानकारी मिलने पर प्रियंका ने उसका विरोध किया और उसकी हरकतों को उजागर करने की चेतावनी दी।

आरोप है कि इससे नाराज अक्षय ने प्रियंका को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

Nagpur Aunt Kidnapped Beaten To Death
पुणे की तर्ज पर छत्रपति संभाजीनगर में भी बनेगा रिंग रोड! सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिए तत्काल सर्वे के निर्देश

शक और रंजिश में वारदात

इसी बीच संगीता की दादी को भी पूरे मामले की जानकारी मिल गई। उन्होंने लड़की को अक्षय से दूर रहने की हिदायत दी। आरोपी को शक था कि प्रियंका ने ही उसकी हरकतों के बारे में दादी को बताया है। इसी बात को लेकर उसके मन में रंजिश पैदा हो गई।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, इसी रंजिश में अक्षय ने प्रियंका को नंदनवन परिसर से अगवा किया और बाइक पर बैठाकर वाठोडा क्षेत्र में ले गया। वहां उसने लाठी से महिला के सिर, हाथ और पैरों पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल प्रियंका को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया।

Nagpur Aunt Kidnapped Beaten To Death
नागपुर की बेटी दिव्या देशमुख को अर्जुन पुरस्कार, 20 की उम्र में रचा इतिहास; बनीं शहर की सबसे कम उम्र की विजेता

मेयो अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी की तलाश

घटना के बाद प्रियंका की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेयो अस्पताल रेफर किया गया। करीब दो दिन तक उपचार के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटनास्थल नंदनवन पुलिस थाना क्षेत्र में होने के कारण मामले की जांच नंदनवन पुलिस को सौंपी गई है। आरोपी अक्षय करोटे की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ पहले भी हत्या और घरफोड़़ी सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है।