मारोडी में संत तुकाराम महाराज बीज पर धार्मिक कार्यक्रम, शिव महापुराण पारायण व गोपाल काला में उमड़े भक्त

नागपुर जिले के मौदा तहसील के मारोडी गांव में संत तुकाराम महाराज बीज के अवसर पर शिव महापुराण महिमा पारायण, गोपाल काला और सत्संग का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
मारोडी में संत तुकाराम महाराज बीज पर धार्मिक कार्यक्रम, शिव महापुराण पारायण व गोपाल काला में उमड़े भक्त
Published on
Updated on

मारोडी गांव/नागपुर.जगद्गुरु संतश्रेष्ठ संत तुकाराम महाराज की बीज के पावन अवसर पर मारोडी गांव (नागपुर) में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. इस अवसर पर शिव महापुराण महिमा का पारायण किया गया तथा गोपाल काला का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया. कार्यक्रम हरिभक्त परायण राजेश चाचेरे महाराज गोंदिया, हरिभक्त परायण उमेश आर्य महाराज अकोला तथा हरिभक्त परायण कैलास वाघाये महाराज की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बाबुराव कांबले, धनराज देशमुख, लक्ष्मण मस्के, तुकाराम मस्के, रामप्रसाद मस्के, रवींद्र सिंगणजुले, लक्ष्मण भडके, रमेश लोहभरे, रवी उके, हेमराज बागडे, हुलेश अमुले, सोनीराम वैद्य, दिलीप घाटोले सहित अनेक मान्यवर व ग्रामवासी उपस्थित थे.

कार्यक्रम की सफलता के लिए शारदा महिला मंडल, आदर्श सांस्कृतिक महिला मंडल, गुरुदेव भजन मंडल, बालगोपाल भजन मंडल, शिवशक्ति भजन मंडल, कृष्णाई महिला भजन मंडल मांडवी, शारदा महिला भजन मंडल कनेरी, वारकरी भजन मंडल भामेवाडा सहित समस्त ग्रामवासियों और वारकरी संप्रदाय का विशेष सहयोग रहा. आपसी भाईचारा बढ़ाने का दिया संदेश इस दौरान हरिभक्त परायण राजेश चाचेरे महाराज ने अपने प्रवचन के माध्यम से सामाजिक एकता और न्याय व्यवस्था का महत्व समझाया. उन्होंने बताया कि भगवान शिव एकता और समरसता के प्रतीक हैं और समाज से भेदभाव समाप्त कर आपसी भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडलों और व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com