-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Murder Over Old Transaction In Wanadongri Nagpur
नागपुर के वानाडोंगरी सनसनीखेज वारदात, पुराने लेन-देन को लेकर मर्डर, 2 आरोपी अरेस्ट, 1 फरार
- Written By: नवभारत डेस्क
वानाडोंगरी परिसर में कुणाल कन्हेरे की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट किया है, जबकि 2 को पूछताछ के लिए हिरासत में है. एक आरोपी फरार है.

प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर. वानाडोंगरी परिसर में चोरी के आरोपी आईसी चौक, हिंगना रोड निवासी कुणाल सुनील कन्हेरे (23) की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट किया है, जबकि 2 को पूछताछ के लिए हिरासत में है. एक आरोपी फरार बताया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों में अष्टविनायक सोसाइटी, एमआईडीसी निवासी संदीप उर्फ चिंटू कुन्नीलाल बोपचे (23) व आयुष उमेश मेश्राम (21) शामिल हैं. आनंदननगर, वानाडोंगरी निवासी कार्तिक हेमराज सुरसाहुत (19) तथा एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है. वहीं, आदित्य नामक आरोपी की तलाश जारी है. हिरासत में लिए आरोपी भी अरेस्ट किए जा सकते हैं.
रास्ते में रोका, पिलाया गांजा व शराब
जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप पर पहले ही हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है. कुणाल भी आपराधिक किस्म का था और उस पर भी चोरी का मामला दर्ज है.
और उसके बीच पुराना लेन-देन बाकी था. गुरुवार दोपहर करीब 15.45 बजे कुणाल अपने छोटे भाई को डिमार्ट स्टोर में पहुंचाकर वृंदावन सोसाइटी, वानाडोंगरी के सामने से गुजर रहा था. इसी दौरान संदीप और उसके साथियों ने उसे रोका. पुरानी जान पहचान होने पर सभी ने मिलकर शराब पी. साथ ही गांजा भी पिया. नशे में संदीप ने पुराने लेन-देन को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया.
सम्बंधित ख़बरें
लव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत
महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
इससे पहले कि कुणाल कुछ समझ पाता, आरोपियों ने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया. नशे में होने के चलते वह प्रतिरोध नहीं कर सका. आरोपी गंभीर रूप से जख्मी कुणाल को वहीं छोड़कर भाग गये. कुणाल की मौत हो गई. अगले दिन कुछ लोगों को वह बेदम हालत में दिखाई दिया. मौके पर पहुंची पुलिस उसे एम्स ले गई लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कुणाल के छोटे भाई रितेश की शिकायत पर मामला दर्ज उक्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 2 अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है, जबकि एक आरोपी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. जांच जारी है.
Murder over old transaction in wanadongri nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Clothes Washing: क्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके ये बड़े नुकसान
Jul 15, 2026 | 06:58 AMइंदौर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: गलत ऑडिट रिपोर्ट देने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त, जीओ-टैग फोटो अनिवार्य
Jul 15, 2026 | 06:56 AMलव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत
Jul 15, 2026 | 06:55 AMLIVEआज की ताजा खबर 15 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Jul 15, 2026 | 06:45 AMIND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
Jul 15, 2026 | 06:45 AMलेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर
Jul 15, 2026 | 06:33 AMIND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
Jul 15, 2026 | 06:30 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













