नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर की सर्जिकल स्ट्राइक, 2 अधिकारी निलंबित, 81 सफाईकर्मियों पर गिरी गाज

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा आयुक्त के निर्देश पर सुबह 6 बजे 5 ज़ोन में औचक निरीक्षण किया गया। काम से गायब मिले स्वच्छता निरीक्षक और जमादार को निलंबित कर 81 कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई।
Nagpur Municipal Corporation Sanitation Action
अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Municipal Corporation Sanitation Action: नागपुर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर महानगरपालिका ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सफाई कर्मचारियों को उपस्थिति और की कामकाज वास्तविक स्थिति जांचने के लिए आयुक्त और अन्य अधिकारियों द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक में बड़ी संख्या में कर्मचारी गैर-हाजिर पाए गए।

इसके बाद मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर के निर्देश पर घनकचरा प्रबंधन विभाग ने कार्रवाई करते हुए धंतोली जोन के स्वच्छता निरीक्षक अनूप तांबे और जमादार आकाश जाधव को निलंबित कर दिया।

इसके अलावा 81 सफाई कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है। मनपा की इस कार्रवाई से सफाई व्यवस्था की निगरानी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

सुबह 6 बजे औचक निरीक्षण से खुली पोल

हाल ही में सुबह करीब 6 बजे शहर के 5 जोन में एक साथ औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, उनके निर्धारित क्षेत्र में मौजूदगी और सफाई कार्य की स्थिति की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान तैयार की गई रिपोर्ट में कई स्थानों पर कर्मचारियों की गैर-हाजिरी सामने आई। मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर के निर्देश पर घंतोली जोन में निरीक्षण के दौरान 16 कर्मचारियों में से 14 कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि 2 कर्मचारी गैर-हाजिर पाए गए।

इसी जीन के प्रभाग क्रमांक 33 में बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा से शीतलादेवी चौक क्षेत्र के बीच सुबह 6 से 6.30 बजे तक किए गए निरीक्षण में 67 कर्मचारियों में से 57 उपस्थित और 9 कर्मचारी गैर-हाजिर पाए गए, कर्मचारियों की उपस्थिति में अंतर तथा निगरानी व्यवस्था में कमी को गंभीरता से लिया गया।

Nagpur Municipal Corporation Sanitation Action
अंधेरा होते ही नागपुर के रामडोंगरी में रेत का खेल, शिकायतों से उठे सवाल, SP की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

नागपुर मनपा प्रशासन अब रोज होगी निगरानी

नागपुर मनपा प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए सफाई व्यवस्था की निगरानी को और सख्त करने का निर्णय लिया है। सभी जोन के अधिकारियों को नियमित रूप से सुबह क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल कार्यालय तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि उन्हें मौके पर जाकर सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करनी होगी, मनपा के अनुसार प्रत्येक प्रभाग में कर्मचारियों के आने-जाने के समय की निगरानी पर भी जोर दिया जाएगा।

इसमे नागरिकों की भागीदारी लेने की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है, ताकि सफाई कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने क्षेत्र में पहुंच रहे है या नहीं, इसकी जानकारी मिल सके।

लक्ष्मीनगर जोन में सबसे ज्यादा गैर-हाजिरी

  • लक्ष्मीनगर जोन 31 में से 13 कर्मचारी गैर-हाजिर

  • गांधीबाग जोन: 152 में से 26 कर्मचारी गैर-हाजिर

  • मंगलवारी जोन 29 में से 9 कर्मचारी गैर-हाजिर

  • लकड़गंज जोन: 51 में से 10 कर्मचारी गैर-हाजिर

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com