-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mother In Law Killed Wife And Daughter Also Attacked With Ax
सास-ससुर को मौत के घाट उतारा, पत्नी और बेटी पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. एमआईडीसी के अमरनगर इलाके में शनिवार देर रात दिलदहला देने वाली वारदात हुई. एक शराबी व्यक्ति ने अपने सास-ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. पत्नी और बेटी को भी जान से मारने की कोशिश की. वह इस कदर हैवान बन गया था कि मृत सास-ससुर के मरने के बाद भी सिर और चेहरे पर पत्थर से वार करता रहा जो बीच-बचाव करने गया उसे भी मारने की कोशिश की. इस घटना से पूरा इलाके में हड़कंप मच गया. फरार होने की तैयारी में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपी नरमू सीता यादव (42) बताया गया. मृतकों में भगवान रामकृष्ण रवारे (75) और पुष्पा भगवान रवारे (70) का समावेश हैं.
जख्मियों में नरमू की पत्नी कल्पना (40) और बेटी मुस्कान (15) का समावेश हैं. कल्पना वर्ष 2013 में अपने पहले पति से अलग हो गई. तब से वह नरमू के साथ रह रही थी. गोसीखुर्द प्रकल्प में जमीन जाने के बाद जो पैसे मिले उससे भगवान ने अमरनगर में 3 मंजिला घर बनाया. बकरी पालन और दूध का व्यवसाय शुरू किया. तल मंजले पर कल्पना, मुस्कान, नरमू और 8 वर्षीय बेटा महेंद्र रहते थे. भगवान और पुष्पा पहले माले पर रहते थे.
दोपहिया वाहन के लिए मांग रहा था पैसे
नरमू को शराब की लत थी. वह एक कंपनी में वाहन चलाने का काम करता है. सारा पैसा शराब में उड़ा देता था. सास-ससुर से रुपयों की मांग करता था. 2 दिन पहले भगवान ने 3 बकरे बेच दिए. इससे उन्हें कुछ पैसा मिला था. दोपहिया वाहन खरीदने के लिए नरमू ससुर से पैसों की मांग कर रहा था. कल्पना पर पिता से पैसे लाने के लिए दबाव डाल रहा था. पिछले 2 दिनों से लगातार शराब पीकर विवाद कर रहा था. शनिवार की रात भी उसने ऐसा ही किया. पिता से पैसे मांगने से इनकार करने पर उसने कल्पना का गला दबाकर मारने की कोशिश की. बेटी मुस्कान ने उसे रोकने का प्रयास किया. चीख-पुकार सुनकर भगवान और पुष्पा भी नीचे दौड़े आए. उनको देखकर नरमू बौखला गया. घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर भगवान और पुष्पा पर कई वार किए. दोनों वहीं ढेर हो गए. बीचबचाव करने गई कल्पना और मुस्कान पर भी हमला कर दिया. कल्पना की गर्दन और कंधे पर वार होने के कारण वह भी अधमरी हो गई. जबकि मुस्कान बेहोश हो गई.
सम्बंधित ख़बरें
लव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत
महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
घसीटता हुआ घर के बाहर ले गया
नरमू तब भी शांत नहीं हुआ. सास-ससुर, पत्नी और बेटी को घसीटता हुआ घर के बाहर ले गया. उन्हें एक कतार में रास्ते पर डाल दिया. पास पड़े कंक्रीट के पत्थर से भगवान और पुष्पा का सिर कुचल दिया. तब तक स्थानीय नागरिक भी जमा हो गए थे. नीलडोह के उप सरपंच मनोज सुभेकर उसे रोकने गए. उसने मनोज पर भी पत्थर से हमला किया लेकिन वे बाल-बाल बच गए जो पास जाने की कोशिश करता था नरमू उसे ही मारने दौड़ता था. मनोज ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसी बीच नरमू घर के भीतर गया. खून से सने कपड़े बदले और जाते समय बेटे महेंद्र को अपना ध्यान रखने को कहा. खबर मिलते ही एमआईडीसी के थानेदार उमेश बेसकर अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे. एम्बुलेंस को आने में वक्त लग रहा था इसीलिए पुलिस ने अपने वाहन में ही कल्पना और मुस्कान को अस्पताल पहुंचाया. बिना समय गवाएं पुलिस जांच में जुट गई और कुछ देर में ही नरमू को गिरफ्तार कर लिया.
15 दिन पहले ही दी थी मारने की धमकी
कल्पना के भाई गजानन ने बताया कि शुरुआत से ही नरमू की नजर घर और पैसे पर थी. उन्होंने शुरुआत में ही अपनी बहन को समझाने का प्रयास किया था लेकिन वह नहीं मानी. नरमू पहले से ही उन्हें मारने की प्लानिंग कर रहा था. 15 दिन पहले शराब के नशे में उसने सभी को मारने की धमकी दी थी. सबको लगा कि वह नशे में है लेकिन तब भी उसने कहा था कि वह सबको मारकर फरार हो जाएगा. वह मूलत: बिहार का रहने वाला है. हमेशा मर्डर करके नागपुर आने की बात करता था.
Mother in law killed wife and daughter also attacked with ax
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Clothes Washing: क्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके ये बड़े नुकसान
Jul 15, 2026 | 06:58 AMइंदौर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: गलत ऑडिट रिपोर्ट देने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त, जीओ-टैग फोटो अनिवार्य
Jul 15, 2026 | 06:56 AMलव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत
Jul 15, 2026 | 06:55 AMLIVEआज की ताजा खबर 15 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Jul 15, 2026 | 06:45 AMIND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
Jul 15, 2026 | 06:45 AMलेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर
Jul 15, 2026 | 06:33 AMIND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
Jul 15, 2026 | 06:30 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













