हुड़केश्वर में युवती के साथ छेड़छाड़

Molested
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी की गई. पुलिस ने पिपला फाटा, हुड़केश्वर निवासी आरोपी अनिकेत सुरेंद्र लांबट (24) के खिलाफ मामला दर्ज किया. पीड़िता के पिता ऑनलाइन फॉर्म भरने का काम करते हैं. अनिकेत ने उन्हें समाज कल्याण कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा. फरियादी के पिता ने इनकार कर दिया. इस कारण आरोपी ने विवाद कर उन्हें नाक और सिर पर वार कर जख्मी कर दिया. बीच बचाव करने आई युवती के साथ अश्लील हरकत कर उसका विनयभंग किया. पुलिस ने अनिकेत के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया. जांच जारी है.