-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mayo Medicine Wing Is Yet To Be Recognized Administratively Sword Hanging Again In 50 Seats Of Mbbs
मेयो: मेडिसिन विंग को अब तक प्रशासकीय मान्यता नहीं, MBBS की 50 सीटों पर फिर लटक रही तलवार
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. इंदिरा गांधी शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल (मेयो) के अपग्रेडेशन के तहत कैजुअल्टी और सर्जिकल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया. आधुनिक शल्यक्रिया की सुविधा वाली इस इमारत में मरीजों का अच्छा उपचार हो रहा है. अब दूसरे चरण में प्रशासकीय विंग और ५०० बिस्तरों की क्षमता वाला मेडिसिन विंग बनाया जाना है लेकिन अब तक विंग का कार्य शुरू नहीं होने से एबीबीएस की सीटों पर असर पड़ सकता है.
नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) के मापदंड के अनुसार एमबीबीएस की २०० सीटों होने पर 950 बेड की आवश्यकता होती है लेकिन वर्तमान में मेयो में इतने बेड नहीं है. बेड की कमी तभी पूरी हो सकती है जब मेडिसिन विंग बनकर तैयार हो जाये. मौजूदा स्थिति में यदि एनएमसी द्वारा निरीक्षण किया गया तो एमबीबीएस की करीब 50 सीटों पर तलवार लटक सकती है. दरअसल 2019 में मेयो में 50 सीटें बढ़ाई गई थी लेकिन उस वक्त एमसीआई ने साधन-सुविधाओं को अपग्रेड करने की हिदायत दी थी.
बढ़ती जा रही लागत
वर्तमान में मेयो में ८८3 बेड की व्यवस्था है लेकिन प्रशासकीय स्तर पर ५९४ बेड ही मंजूर है. इसमें क्षयरोग विभाग के 2 वॉर्ड, बालरोग विभाग का वॉर्ड क्र. १, २ तथा पीआयसीयू की इमारत जर्जर होने से भविष्य में गिराने की नौबत आएगी. इस संबंध में वीएनआईटी की ओर से स्ट्रक्चरल ऑडिट के बाद रिपोर्ट भी दी गई है लेकिन अब तक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है. मेयो प्रशासन की ओर से अपग्रेडेशन के तहत मेडिसिन विंग की स्वतंत्र इमारत का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया गया. 2 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. 500 बेड के इस विंग के लिए 213 करोड़ के प्रस्ताव को अब तक प्रशासकीय मान्यता ही नहीं मिली है. देरी की वजह से अनुमानित लागत भी बढ़ती जा रही है. इसका सीधा असर एमबीबीएस की सीटों पर पड़ सकता है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
सरकार नहीं गंभीर
मेडिसिन विंग में कैजुअल्टी, औषध वैद्यकशास्त्र विभाग, स्त्री रोग व प्रसूति विभाग, बालरोग विभाग, त्वचारोग विभाग, श्वसन रोग विभाग, मानसिक रोग विभाग व रेडियोलॉजी विभाग आदि का समावेश होगा. 5 मंजली इमारत में सभी विभाग कार्यरत होंगे लेकिन विंग का निर्माण कब होगा, यह कहना मुश्किल है. इस दौरान यदि एनएमसी द्वारा निरीक्षण किया गया तो फिर मुश्किलें बढ़ सकती है. हालांकि मेयो प्रशासन द्वारा सतत रूप से फालोअप किया जा रहा है लेकिन सरकार ही गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है. एक ओर जहां नये मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पुराने कॉलेजों की अवस्था में सुधार के लिए तत्परता नहीं बरती जा रही है.
Mayo medicine wing is yet to be recognized administratively sword hanging again in 50 seats of mbbs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













