शादी का झांसा देकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

Nagpur Rape Case
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और बाद में मुकर गया. गणेशपेठ पुलिस ने 37 वर्षीय महिला की शिकायत पर पैराडाइज हिल, वाघधरा निवासी सतीश पुरणलाल फरदे (37) के खिलाफ मामला दर्ज किया. सतीश निजी संस्थान में काम करता है. पीड़ित महिला एसटी महामंडल में काम करती है. विवाद के चलते पति से अलग रहती है और तलाक का केस भी चल रहा है.

नवंबर 2020 में फेसबुक के जरिए सतीश और पीड़िता की पहचान हुई. दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया और प्रेम संबंध बन गए. शादी का भरोसा दिलाकर सतीश उसे घाट रोड पर स्थित लॉज में ले गया. वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद भी लगातार अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव डाला तो सतीश मुकर गया. जांच पड़ताल करने पर पता चला कि सतीश पहले से ही शादीशुदा है और इसीलिए विवाह से इनकार कर रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

Navbharat Live
navbharatlive.com