मंत्री उदय सामंत का हेलीकॉप्टर मुंबई-नागपुर-नासिक के बीच घूमता रहा, नहीं मिली लैडिंग की जगह, फिर जो हुआ...

Uday Samant Helicopter Fault: महाराष्ट्र उद्योग मंत्री उदय सामंत का विदर्भ दौरे के दौरान हेलीकॉप्टर मुंबई-नागपुर-नासिक के बीच हवा में घूमता रहा। वे खराब मौसम के चलते कही भी लैंड नहीं कर पाए।
Uday Samant Helicopter Disrupted
हेलीकॉप्टर के पास खड़े मंत्री उदय सामंतसोर्स: सोशल मीडिया
Updated on

Uday Samant Helicopter Disrupted: महाराष्ट्र उद्योग मंत्री उदय सामंत का विदर्भ दौरा उद्योग, निवेश और विकास के मुद्दों से ज्यादा उनके हवाई सफर में लगातार आ रही अड़चनों को लेकर चर्चा में है। मंत्री का हेलीकॉप्टर मुंबई-नागपुर-नासिक के बीच हवा में घूमता रहा, लेकिन वे कही भी लैंड नहीं कर पाए।

दरअसल, मंगलवार रात मुंबई से नागपुर के लिए रवाना हुए मंत्री उदय सामंत का विमान खराब मौसम के कारण नागपुर में लैंड नहीं कर सका। इसके बाद विमान को मुंबई वापस ले जाने की कोशिश हुई लेकिन वहां भी बारिश ने रास्ता रोक दिया। विमान को नासिक की ओर मोड़ा गया लेकिन नासिक में भी लैंडिंग संभव नहीं हुई।

हैरादाबाद एयपोर्ट पर कराई लैडिंग

आखिरकार विमान को हैदराबाद ले जाना पड़ा। हैदराबाद एयरपोर्ट पर करीब 2 घंटे इंतजार के बाद सामंत आगे के सफर के लिए रवाना हुए। देर रात नागपुर पहुंचने के बाद उन्हें सड़क मार्ग से चंद्रपुर जाना पड़ा और रात करीब 2 बजे उनका चंद्रपुर में आगमन हुआ। यानी नागपुर पहुंचने के लिए तय हवाई सफर मुंबई से शुरू होकर नासिक और हैदराबाद होते हुए सड़क मार्ग तक पहुंच गया।

तकनीकी खराबी ने रोक दिया हेलिकॉप्टर

मंत्री उदय सामंत के हवाई सफर की मुश्किलें यही खत्म नहीं हुई। गरुवार सबह नागपर से गड़चिरोली जाने की तैयारी के दौरान उनके हेलिकॉप्टर में ही तकनीकी खराबी सामने आ गई। टेक-ऑफ के दौरान पायलट ने समय रहते गड़बड़ी पहचान ली जिससे बड़ा हादसा टल गया। सामंत ने भी बाद में इस घटना की पुष्टि की।

Uday Samant Helicopter Disrupted
चाकण विवाद पर CM फडणवीस का शरद पवार को करारा जवाब, बंद कंपनियों के आंकड़ों का बताया पूरा सच

सड़क मार्ग से गड़चिरोली रवाना हुए सामंत

हेलिकॉप्टर से सफर रद्द होने के बाद मंत्री उदय सामंत को सड़क मार्ग से गड़चिरोली रवाना होना पड़ा। एक तरफ महाराष्ट्र में बंद होती औद्योगिक इकाइयों, निवेश और रोजगार को लेकर सरकार के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। वहीं दूसरी तरफ उद्योग मंत्री के विदर्भ दौरे में उड़ान पर उड़ान अटकती नजर आ रही है। कभी मौसम विमान का रास्ता रोक रहा है तो कभी तकनीकी खराबी हेलिकॉप्टर की उड़ान पर ब्रेक लगा रही है।

चर्चा का विषय बना मंत्री की हवाई आफत

मंगलवार रात मुंबई-नागपुर उड़ान का मुंबई-नासिक-हैदराबाद चक्कर और गुरुवार को नागपुर से गड़चिरोली जाने से पहले हेलिकॉप्टर में आई खराबी ने सामंत के दौरे को एक अलग ही वजह से चर्चा में ला दिया है। उद्योगों को उड़ान देने की जिम्मेदारी संभाल रहे उद्योग मंत्री के अपने ही सफर की उड़ान बार-बार अटक रही है। ऐसे में विदर्भ दौरे में उद्योगों की समस्याओं से ज्यादा 'मंत्री की हवाई आफत' चर्चा का विषय बन गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com