महाराष्ट्र सावधान! विदर्भ के लिए अगले 4 दिन खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update, Maharashtra Rain
Published on: 
Updated on: 

महाराष्ट्र: जैसा कि हम देख रहे है विदर्भ में पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। नागपुर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि उप-राजधानी नागपुर सहित विदर्भ के सभी जिलों में भारी बारिश अगले सप्ताह भी जारी रहेगी। जी हां मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि मौसम विभाग ने 25 अप्रैल को विदर्भ के नागपुर, भंडारा, गोंदिया, वर्धा, चंद्रपुर जिलों और 26 अप्रैल को अमरावती, वाशिम, बुलढाणा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। आइए जानते है क्या कहता है मौसम विभाग...

विदर्भ हो जाएं सावधान! 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को विदर्भ के ज्यादातर हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओलावृष्टि, बिजली गिरने और हवा की गति का अनुमान जताया है, जबकि बाकी जिलों में इन दिनों येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विदर्भ के लगभग सभी जिलों में 25, 26, 27 और 28 अप्रैल को येलो अलर्ट दिया गया है। 27 और 28 अप्रैल को, विदर्भ के जिलों को बिजली की कड़कड़ाहट के साथ तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

बेमौसम बारिश से किसान परेशान 

इसी के तहत प्रशासन ने नागरिकों से विशेष कर किसानों से आवश्यक ध्यान रखने की अपील की है। नागरिक 0712- 2562668 पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नियंत्रण से संपर्क कर सकते हैं। अप्रैल और मई विदर्भ में असहनीय रूप से गर्म मौसम के दो महीने हैं। बेमौसम बारिश से पारा और नीचे गिर गया है।