नागपुर में 150 करोड़ के सेंट्रल एवेन्यू प्रोजेक्ट पर 10 माह बाद जगी आस, महा मेट्रो ने जारी किया टेंडर

Nagpur Central Avenue Redevelopment: भूमिपूजन के 10 महीने बाद महा मेट्रो ने 150 करोड़ की सेंट्रल एवेन्यू सड़क पुनर्विकास परियोजना का टेंडर जारी किया। वाइट टॉपिंग पद्धति से कंक्रीटीकरण होगा।
Nagpur Central Avenue Redevelopment Maha Metro Tender
नागपुर मेट्रो रेल: रूटसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • करीब 150 करोड़ रुपये की सेंट्रल एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना का टेंडर महा मेट्रो ने जारी किया।

  • भूमिपूजन के लगभग 10 महीने बाद परियोजना टेंडर प्रक्रिया तक पहुंची।

  • पोद्दारेश्वर राम मंदिर से प्रजापतिनगर तक 6.1 किलोमीटर सड़क का होगा विकास।

  • सड़क पर वाइट टॉपिंग, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और बेहतर ड्रेनेज की योजना।

  • निर्माण के दौरान यातायात को चरणबद्ध तरीके से संभालना बड़ी चुनौती होगी।

Nagpur Central Avenue Redevelopment Maha Metro Tender: नागपुर जिले में 150 करोड़ रुपये की सेंट्रल एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना के भूमिपूजन के लगभग 10 महीने बीत जाने के बाद महा मेट्रो ने टेंडर जारी किया है। टेंडर जारी होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली है लेकिन इतना विलंब क्यों हुआ और इसके निर्माण में कितना वक्त लगेगा, इसे लेकर कयास लगाये जाने लगे हैं।

प्रस्तावित सड़क का कंक्रीटीकरण और फुटपाथ के पुनर्विकास का काम अभी भी पूर्व-निर्माण चरण में ही अटका हुआ है। सेंट्रल एवेन्यू और कामठी रोड परियोजनाओं का भूमिपूजन पिछले साल 15 दिसंबर को हुआ था।

हालांकि तब से दोनों परियोजनाओं की प्रगति की रफ्तार अलग-अलग रही है। जहां पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे कामठी रोड का काम करीब 3 महीने पहले शुरू हो गया था वहीं सेंट्रल एवेन्यू का काम अभी तक टेंडर प्रक्रिया तक ही पहुंच पाया है।

महा मेट्रो के अधिकारी ने बताया कि विस्तृत अध्ययन जारी

महा मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने परियोजना को अंतिम रूप देने से पहले विस्तृत अध्ययन करने में समय का उपयोग किया। अधिकारी ने कहा कि जलभराव और अन्य समस्याओं से संबंधित कई अध्ययन पूरे किए जा चुके हैं। हमने स्थानीय लोगों से भी चर्चा की और उनके सुझाव मांगे।

इसके बाद अनुमानित लागत को मंजूरी के लिए पीडब्ल्यूडी के पास भेजा क्योंकि इस परियोजना का स्वामित्व उसी विभाग के पास है और इसके कार्यान्वयन की जिम्मेदारी महा मेट्रो को सौंपी गई है। मंजूरी मिलने के बाद ही टेंडर जारी करना संभव हो पाया है।

इस परियोजना में पोद्दारेश्वर राम मंदिर से लेकर पारडी के प्रजापतिनगर तक सेंट्रल एवेन्यू का लगभग 6.1 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है। इसमें मौजूदा सड़क का कंक्रीटीकरण और फुटपाथ व अन्य पैदल यात्री सुविधाओं का पुनर्विकास शामिल है।

PWD का शहरी बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स

इस अपग्रेडेशन के हिस्से के रूप में बेहतर वर्षा जल निकासी और साइकिल ट्रैक की भी योजना बनाई गई है। पीडब्ल्यूडी ने बड़े शहरी बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स को लागू करने के अपने अनुभव के कारण महा मेट्रो को इसका कार्यान्वयन सौंपा है।

हालांकि लंबी तैयारी और मंजूरी की प्रक्रिया के कारण काम शुरू होने में कई महीनों की देरी हो चुकी है। सेंट्रल एवेन्यू शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक गलियारों में से एक है जहां दिनभर भारी ट्रैफिक रहता है। एक बार निर्माण शुरू होने पर यात्रियों और व्यवसायियों को बड़ी परेशानियों से बचाने के लिए काम को चरणों में पूरा करना होगा और यातायात प्रबंधन के पुख्ता उपाय करने होंगे।

वाइट टापिंग पद्धति से होगा निर्माण

नागपुर जिले में सेंट्रल एवेन्यू का निर्माण वाइट टापिंग पद्धति से किया जाएगा। इसमें डामर रोड के पैच को समतल कर सीमेंट की टापिंग की जाती है। यह पूरी तरह से सीमेंट रोड नहीं होता है।

सीमेट रोड पर 18 इंच का सीमेंटीकरण किया जाता है, जबकि वाइट टापिंग पद्धति में 8 इंच का सीमेंट कंक्रीट लगाया जाता है। इस मार्ग के लिए टापिंग करने का निर्णय लिया गया है।

मजबूती में यह कम नहीं होता और निर्माण कार्य भी जल्दी होता है। सेंट्रल एवेन्यू में भीड़भाड़ को देखते हुए यह निर्णय हुआ है। जहां कहीं डामर रोड बिल्कुल भी सुधरने की स्थिति में नहीं होगा वहीं पर पूर्ण सीमेटीकरण का काम किया जाएगा।

- राजीव त्यागी, निदेशक, महा मेट्रो