

Nagpur Loot Bride Gang: शादी कराने का झांसा देकर एक युवक को गुजरात से नागपुर बुलाया गया। शादी के बहाने लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग ने युवक से नकद और आभूषण लूट लिए। तहसील पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस प्रकरण में पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी कृष्णा धकाते फरार बताया जा रहा है।
पकड़ी गई आरोपी महिलाओं में आनंदनगर, यशोधरानगर निवासी नम्रता ऋतिक मालवीय (21) जरीपटका निवासी रानी उर्फ कोमल जितेंद्र पांडे (31), शहनाज उर्फ गुड्डी शाहिद मोहम्मद अंसारी (36) और उज्ज्वला शैलेश सोनटक्के (41) का समावेश है। पुलिस ने भावनगर, गुजरात निवासी 35 वर्षीय आकाश की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी नम्रता पेशे से फैशन डिजाइनर है।
जानकारी के अनुसार आकाश को विवाह के लिए लड़की नहीं मिल रही थी। लंबे समय से वह विवाह के लिए लड़की की खोजकर रहा था। आरोपियों को इसकी जानकारी मिली, परिचित जगदीश के माध्यम से उससे संपर्क किया गया।
मार्च में आकाश नागपुर आया, आरोपियों ने उसे लड़की देखने के लिए मेयो अस्पताल परिसर में बुलाया, वहां उसकी मुलाकात नम्रता से कराई गई, लड़की पसंद आने पर रानी उर्फ कोमल ने आकाश से शादी के लिए 1.20 लाख रुपये की मांग की।
आकाश ने उन्हें 70,000 रुपये दिए। इसके बाद आरोपी आकाश और नम्रता को कोर्ट मैरिज कराने के बहाने अपने साथ ले गए। रास्ते में आरोपियों ने आकाश से सोने के आभूषण लिए और फरार हो गए। घटना के बाद आकाश ने तहसील थाने में शिकायत दर्ज कराई।
नागपुर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पहले नम्रता को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड में उससे पूछताछ कर जानकारी के आधार पर रानी, शहनाज और उज्ज्वला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चारों से पूछताछ जारी थी,