सराफा की कार में मिली 38,000 की शराब

Liquor
FILE- PHOTO
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. बजाजनगर पुलिस ने बुधवार देर रात नाकाबंदी के दौरान एक सराफा की कार रोकी. जांच करने पर 38,000 रुपये की शराब बरामद हुई. शराब बंदी कानून के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने सराफा को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया व्यापारी नेताजीनगर, कलमना निवासी कार्तिक मनोज गर्ग (28) बताया गया.

रात 2 बजे के दौरान बजाजनगर पुलिस काचीपुरा चौक के समीप नाकाबंदी कर रही थी. इसी समय कार्तिक अपनी कार क्र. एम.एच.31-एच.आर.1739 पर आते दिखाई दिया. पुलिस ने कार रोककर जांच की तो अलग-अलग कंपनियों की विदेशी शराब और बीयर की 3 पेटी बरामद हुई. पूछताछ में कार्तिक ने बताया कि शराब वह खुद के सेवन के लिए ले जा रहा था.

अवैध तरीके से शराब ले जाने का मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्तिक को हिरासत में लिया. शराब और कार सहित 9.38 लाख रुपये का माल जब्त किया गया.

Navbharat Live
navbharatlive.com